Dharamshala Municipal Corporation: धर्मशाला नगर निगम में जीते ये पुराने चेहरे, तीन निर्दलीय भी शामिल

Dharamshala Municipal Corporation नगर निगम धर्मशाला में नौ पुराने चेहरे फिर से सदन में बैठेंगे। इन पूर्व पार्षदों में भाजपा के दो कांग्रेस के चार व तीन निर्दलीय प्रत्याशी फिर से जीत कर सदन पहुंचे हैं। धर्मशाला नगर निगम में 17 वार्डों में 80 प्रत्याशी मैदान में थे

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 09:26 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 11:48 AM (IST)
Dharamshala Municipal Corporation: धर्मशाला नगर निगम में जीते ये पुराने चेहरे, तीन निर्दलीय भी शामिल
नगर निगम धर्मशाला में नौ पुराने चेहरे फिर से सदन में बैठेंगे।

धर्मशाला, नीरज व्यास। Dharamshala Municipal Corporation, नगर निगम धर्मशाला में नौ पुराने चेहरे फिर से सदन में बैठेंगे। इन पूर्व पार्षदों में भाजपा के दो, कांग्रेस के चार व तीन निर्दलीय प्रत्याशी फिर से जीत कर सदन पहुंचे हैं। धर्मशाला नगर निगम में 17 वार्डों में 80 प्रत्याशी मैदान में थे और इनमें कुछ ऐसे उम्मीदवार भी थे, जो बिल्कुल नए थे तो कुछ पुराने चेहरे भी मैदान में थे। ऐसे में सात पुराने चेहरे नगर निगम के सदन में फिर से बैठेंगे। कुल 17 वार्ड हैं और नौ चेहरे पुराने हैं। ऐसे में नौ पुराने व आठ नए चेहरे नगर निगम की बागडोर संभालेंगे।

धर्मशाला नगर निगम के निवर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी, पूर्व महापौर रजनी देवी, नीनू शर्मा, सविता कारकी फिर से जीत तक सदन में पहुंचे हैं। इन्होंने कांग्रेस के ध्वज को बुलंद किया है। इसी तरह से निवर्तमान उपमहापौर ओंकार सिंह नेहरिया, तेजेंद्र कौर फिर से नगर निगम का चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे हैं। इन्होंने भाजपा का ध्वज ऊपर किया है। वहीं निवर्तमान पार्षद सर्वचंद भाजपा से टिकट कटने के बाद मैदान में उतरे, भाजपा ने उन्हें अपनी सदस्यता व पदों से भी निष्काषित कर दिया। वह भी जीत कर सदन पहुंच गए हैं। सकोह से सुषमा, बड़ोल से स्वर्णा भी सदन में पहुंची है।

ऐसे में धर्मशाला नगर निगम में करीब नौ पुराने चेहरे चुनाव जीते हैं। इससे पहले के धर्मशाला नगर निगम के पार्षदों में 14 पदों पर कांग्रेस जीती थी और तीन पदों पर भाजपा को विजयश्री मिली थी। कांग्रेस ने अपने 14 में से 10 पुराने पार्षदों को मैदान में उतारा, जबकि भाजपा ने तीन में से दो को मैदान में उतारा था। ऐसे में अब हुए चुनाव में नगर निगम में सात पुराने चेहरे फिर से सदन में पहुंच गए हैं।

chat bot
आपका साथी