धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया कोरोना संक्रमित

कांगड़ा जिले के धर्मशाला हलके के विधायक विशाल नैहरिया कोरोना संक्रमित हो गए हैैं। इसकी जानकारी उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर साझा की है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से आइसोलेट होने व लक्षण दिखने पर जांच करवाने का आग्रह किया है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 07:52 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 07:52 PM (IST)
धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया कोरोना संक्रमित
धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया का फाइल फोटो। जागरण आर्काइव

धर्मशाला, जेएनएन : कांगड़ा जिले के धर्मशाला हलके के विधायक विशाल नैहरिया कोरोना संक्रमित हो गए हैैं। इसकी जानकारी उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर साझा की है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से आइसोलेट होने व लक्षण दिखने पर जांच करवाने का आग्रह किया है।  इससे पहले भी प्रदेश सरकार के कई मंत्री व विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैैं। इनमें से अधिकतर कोरोना को मात दे चुके हैैं। हिमाचल प्रदेश में वीरवार को शाम पांच बजे तक 93 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं जबकि 674 लोगों ने बीमारी को मात दी है। कोरोना के कारण प्रदेश में मरने वालों की संख्या 586 पहुंच चुकी है। प्रदेश में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 28754 तक पहुंच चुका है जबकि संक्रमितों की संख्या 36804 है। कांगड़ा जिले में ही वीरवार को 66 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

विशाल नैहरिया का संदेश

मेरी कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खुद को नियमावली के तहत आइसोलेट कर रहा हूं । बीते कुछ दिन से जो भी व्यक्ति मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपना टेस्ट करवाएं और खुद को आइसोलेट कर लें। यह वक्त भी गुजर जाएगा। बस, सयंम और धैर्य के साथ परिस्थितियों से मुकाबला करें। खुशियां फिर लौट कर आएंगी। यह देवभूमि है, यहां कोविड का दानव नहीं ठहर पाएगा। सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश का पालन करें। मास्क पहनें और दो गज दूरी के नियम का पालन करें।

विशाल नैहरिया, विधायक धर्मशाला

chat bot
आपका साथी