धर्मशाला और मंडी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निलंबित

धर्मशाला और मंडी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की हार का ठीकरा ब्लॉक कमेटियों पर गिरा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप ङ्क्षसह राठौर ने धर्मशाला और मंडी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 04:34 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 04:34 PM (IST)
धर्मशाला और मंडी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निलंबित
कांग्रेस ने दो ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को निलंबित किया। प्रतीकात्मक फोटो जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। धर्मशाला और मंडी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की हार का ठीकरा ब्लॉक कमेटियों पर गिरा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने धर्मशाला और मंडी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आगामी आदेशों तक दोनों ब्लॉक कमेटियां निलंबित रहेंगी। दोनों ही नगर निगमों में कांग्रेस के प्रत्याशियों की हार के क्या कारण रहे, इसके लिए जांच भी बिठा दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव गुरकीरत ङ्क्षसह को जांच का जिम्मा सौंपा है। 10 दिन में उन्हें जांच रिपोर्ट आलाकमान को सौंपनी होगी। पार्टी हाईकमान ने उन्हें निर्देश दिए हैं कि वह दोनों जगह पर स्वयं जाएं और पता करें कि हार के असली कारण क्या हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से भी चर्चा करें। जांच में देखा जाएगा कि हार का कारण टिकट आबंटन है या फिर पार्टी की अंदरूनी कलह की वजह से हार का सामना करना पड़ा है। जांच में यदि सामने आता है कि अंतर्कलह या पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से पार्टी चुनाव हारी है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ङ्क्षसह राठौर ने कहा कि धर्मशाला व मंडी ब्लॉक कमेटियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

चार में से दो नगर निगम में जीती है कांग्रेस

प्रदेश के चार नगर निगम में हाल ही में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई है। पालमपुर और सोलन नगर निगम में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि धर्मशाला और मंडी में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी सूत्रों की माने तो टिकट वितरण के अलावा अंदरूनी लड़ाई भी हार की वजह रही है। इसके चलते पार्टी ने इसकी जांच करवाने का निर्णय लिया है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ङ्क्षसह राठौर ने भी सभी जिला कमेटियों से रिपोर्ट मांगी थी।

chat bot
आपका साथी