अम्ब के घेबट बेहड़ में ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत Una News
Dhaba Worker Death पुलिस थाना अम्ब के तहत घेबट बेहड़ में ढाबे पर काम करने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। करीब 55 वर्षीय अर्जुन सिंह कहां का रहने वाला रहने वाला है यह ढाबा मालिक को भी पता नहीं है।
अम्ब, संवाद सहयोगी। Dhaba Worker Death, पुलिस थाना अम्ब के तहत घेबट बेहड़ में ढाबे पर काम करने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। करीब 55 वर्षीय अर्जुन सिंह कहां का रहने वाला रहने वाला है यह ढाबा मालिक को भी पता नहीं है। अंदेशा जताया जा रहा है कि उक्त शख्स की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है, लेकिन इसकी मौत की असल वजह क्या है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
ढाबा मालिक जसवंत सिंह के अनुसार अर्जुन उसके पास करीब डेढ़ साल पहले काम करने आया था। वह अपने आपको घर में अकेला और हिमाचल का ही रहने वाला बताता था। मंगलवार देर शाम ढाबे पर उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस कारण उसने वहां के स्थानीय चिकित्सक को उसके उपचार के लिए बुलाया। लेकिन चिकित्सक ने जब उसे चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 11वीं कक्षा में आज से ऑनलाइन ले सकेंगे एडमिशन, रोल ऑन बेसिस पर ही होंगे दाखिले, पढ़ें खबर
यह भी पढ़ें: एक साल से बिना छुट्टी के मरीजों की सेवा में जुटीं सुकृति, अस्पताल को मानती हैं दूसरा घर व मरीजों को परिवार
उधर, डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने बताया पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। ढाबा कर्मचारी की मौत का कारण क्या रहा है, यह उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने ढाबा मालिक व स्थानीय प्रधान के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से चार गुणा, एक सप्ताह में 206 की मौत 24302 नए मामले, पढ़ें खबर
यह भी पढ़ें: Corona Curfew: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, इंदौरा थाना की टीम ने इन मार्गों पर लगाए 24 घंटे नाके
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ वैक्सीन लगवाना जरूरी, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ