श्यामनगर वार्ड की हर समस्या का समाधान होगा : अनुराग

नगर निगम धर्मशाला के वार्ड 10 श्यामनगर में विकास कार्यों को गति देकर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:47 PM (IST)
श्यामनगर वार्ड की हर समस्या का समाधान होगा : अनुराग
श्यामनगर वार्ड की हर समस्या का समाधान होगा : अनुराग

संवाद सहयोगी, धर्मशाला

नगर निगम धर्मशाला के वार्ड 10 श्यामनगर में विकास कार्यों को गति देकर लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। सरकारी योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा। वार्ड में जो भी कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा। लोगों से संपर्क बनाकर उनकी समस्याओं को जानने के साथ उनके समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। वार्ड को भी परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाएगा। बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने की दिशा में काम किया जाएगा। जहां स्ट्रीट लाइट खराब होंगी और अन्य समस्या ध्यान में आएगी उनका तुरंत समाधान करने के साथ लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास किया जाएगा। यह बातें धर्मशाला से पार्षद बने अनुराग कुमार ने कहीं।

उन्होंने कहा कि पिछली बार उनकी पत्नी नगर निगम का चुनाव वार्ड 11 रामनगर से जीती थीं। इस बार उन्होंने वार्ड 10 से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वह पहले भी मंत पंचायत के दो बार प्रधान रह चुके हैं। पिछली बार मंत पंचायत के नगर निगम में मर्ज होने के बाद वार्ड 11 रामनगर से उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ा था। उन्होंने पंचायत के समय यहां विकास को तवज्जो दी थी। यह उसी का परिणाम है जनता ने उन पर भरोसा जताया है।। उन्होंने कहा कि वार्ड को विकास के क्षेत्र में मॉडल बनाया जाएगा। यह हैं प्राथमिकताएं

-वार्ड में परिवहन सेवाएं शुरू कराना

- सीवरेज व्यवस्था में सुधार लाना

-स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के साथ पार्किंक व अन्य समस्याओं का समाधान करना

-पानी निकास नालियों की व्यवस्था को और पुख्ता करना

chat bot
आपका साथी