प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जातिवाद और तुष्टिकरण के बजाय विकास की राजनीति: सुरेश कश्‍यप

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने ‘सेवा और समर्पण’ अभियान शुरू किया है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की जगह विकास की राजनीति ने ले ली है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:06 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 04:06 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जातिवाद और तुष्टिकरण के बजाय विकास की राजनीति: सुरेश कश्‍यप
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की जगह विकास की राजनीति ने ले ली है।

शिमला, जागरण टीम। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने ‘सेवा और समर्पण’ अभियान शुरू किया है, जनसेवा से बढ़कर इस दुनिया में कोई काम नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की जगह विकास की राजनीति ने ले ली है। उन्होंने कहा कि देश में जनभागीदारी की नयी इबारत लिखी जा रही है।

शिमला से लोकसभा सदस्‍य सुरेश कश्‍यप के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा राष्ट्र के उत्थान के बारे में सोचा, जनता के लिए समर्पित रहना ही प्रधानमंत्री का स्वभाव है। कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाएं दलितों, पीड़ितों और वंचितों के लिए होती हैं, जन-जन का विकास ही प्रधानमंत्री के जीवन का उद्देश्य है। सांसद सुरेश कश्‍यप ने शिमला के दीनदयाल हस्पताल में सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत मरीजों को कंबल एवं फल वितरित किए और जनता की समस्याओं को भी सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वां जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने की योजना बनाई है। एक ओर पार्टी का लक्ष्य ज्यादातर कोविड-19 वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाना रहा, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने 21 दिवसीय “सेवा और समर्पण” अभियान भी शुरू किया है। शिमला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दीन दयाल उपाध्याय हस्पताल में ‘सेवा और समर्पण अभियान’ में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से शुरू ‘सेवा एवं समर्पण’ अभियान सात अक्टूबर तक चलेगा जिसके अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता हर गांव-घर तक पहुंच कर संपर्क, संवाद और सेवा कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में मंत्री सुरेश भारद्वज, महापौर सत्या कौंडल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा राष्मिधर सूद, अनिला कश्यप, प्रेम चौहान, गौरव कश्यप एवं कायकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी