बागवानों को झटका, अदाणी के बाद अब देवभूमि ने कम किए सेब के दाम

अदाणी के बाद सेब खरीद करने आई देवभूमि कोल्ड चेन प्राइवेट लिमिटेड ने भी बागवानों को झटका दे दिया है। कंपनी ने बीते साल के मुकाबले सेब के रेट 14 रुपये तक कम किए हैं। कंपनी ने वीरवार को सेब खरीद मूल्य सार्वजनिक किए।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 09:54 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 09:54 PM (IST)
बागवानों को झटका, अदाणी के बाद अब देवभूमि ने कम किए सेब के दाम
अदाणी के बाद देवभूमि ग्रुप ने भी कम किए सेब के दाम। जागरण

शिमला, जागरण संवाददाता। अदाणी के बाद सेब खरीद करने आई देवभूमि कोल्ड चेन प्राइवेट लिमिटेड ने भी बागवानों को झटका दे दिया है। कंपनी ने बीते साल के मुकाबले सेब के रेट 14 रुपये तक कम किए हैं। कंपनी ने वीरवार को सेब खरीद मूल्य सार्वजनिक किए।

शिमला और किन्नौर में सेब खरीद के लिए यह रेट तय किए गए हैं। 12 रुपये प्रति किलो से लेकर अधिकतम 72 रुपये प्रति किलो की दर से सेब खरीदा जाएगा। कंपनी 80 से 100 फीसद रंग वाला अच्छे आकार का सेब लार्ज मीडियम स्माल (एलएमएस) ए ग्रेड सेब शिमला में 72 और किन्नौर में 73 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदेगी। एक्सट्रा स्माल सेब 80 से 100 फीसद रंग वाला शिमला में 62 और किन्नौर में 63 रुपये में खरीदा जाएगा। एक्सट्रा लार्ज एंड एक्सट्रा स्माल सेब शिमला में 52 और किन्नौर में 53 रुपये की प्रतिकिलो की दर से खरीदा जाएगा। अन्य आकार व रंग के हिसाब से 12 से 57 रुपये की दर से सेब खरीदे जाएंगे।

एक लाख 72 हजार 669 पेटियां मंडी में पहुंची

शिमला जिला की मंडियों में वीरवार को सेब की एक लाख 72 हजार 669 पेटियां पहुंची। पराला मंडी में एप्स वैरायटी का सेब सबसे अधिक 4200 रुपये प्रति पेटी बिका। इसके अलावा रायल सेब के भी अच्छे दाम बागवानों को मिल रहे हैं। प्रदेश सहित दूसरे प्रदेशों की मंडियों में बढिय़ा क्वालिटी के सेब के भाव भी इसी तरह से रहे

अच्छे सेब का औसतन 1800 रुपये प्रति पेटी दाम

आढ़तियों का कहना है कि मार्केट में क्वालिटी के हिसाब से सेब बिक रहा है। अच्छा सेब औसतन 1800 रुपये प्रति पेटी तक बिक रहा है। बागवान मिक्स करके सेब ला रहे हैं। ए ग्रेड का सेब औसतन 1800 से 2200 तक बिक रहा है। इसके अलावा रायल सेब तीन हजार से 3400 रुपये प्रति पेटी तक बिक रहा है।

कहां कितनी पेटियां पहुंची

भट्टाकुफर,           29010

ठियोग, नारकंडा,   66295

पराला,                36627

नेरवा,                 380

रोहडू,                 35564

अणु,                   1653

खड़ापत्थर,            3140

ढली मंडी यह दाम मिला

सेब वैरायटी          दाम

रायल,                  300-2200 प्रति पेटी

रेड गोल्डन,           300-1000 प्रति पेटी

गोल्डन,                300-800 प्रति पेटी

पराला मंडी

रायल,                  500-2000

एप्स,                    2400-4200

रेड गोल्डन,           300-800

गोल्डन,                300-600

chat bot
आपका साथी