पार्टी चिह्न पर चुनाव के बावजूद महापौर और उपमहापौर पद के लिए जोरआजमाइश, देखिए धर्मशाला के समीकरण

Dharamshala Municipal Corporation Mayor पार्टी चिह्न पर नगर निगम के चुनाव हुए। उसके बाद भी महापौर व उप महौपार के पद के लिए जोर आजमाइश का खेल चल रहा है। नगर निगम धर्मशाला में भाजपा 17 में से आठ सीटें कांग्रेस पांच व निर्दलीय चार जीतने में सफल रहे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 11:54 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 03:45 PM (IST)
पार्टी चिह्न पर चुनाव के बावजूद महापौर और उपमहापौर पद के लिए जोरआजमाइश, देखिए धर्मशाला के समीकरण
पार्टी चिह्न पर चुनाव के बाद भी महापौर व उप महौपार पद के लिए जोरआजमाइश का खेल चल रहा है।

धर्मशाला, नीरज व्यास। Dharamshala Municipal Corporation Mayor, पार्टी चिह्न पर नगर निगम के चुनाव हुए। उसके बाद भी महापौर व उप महौपार के पद के लिए जोर आजमाइश का खेल चल रहा है। नगर निगम धर्मशाला में भाजपा 17 में से आठ सीटें, कांग्रेस पांच व निर्दलीय चार जीतने में सफल रहे। नतीजों में स्पष्ट हो गया कि भाजपा को भी समर्थन की जरूरत है। ऐसे में भाजपा ने वार्ड 16 के आजाद प्रत्याशी सर्वचंद को अपने खेमे में वापस ले लिया। ऐसे में भाजपा की संख्या नौ हो गई। भाजपा वार्ड 17 से जीती डिंपल को भी भाजपा खेमे में शामिल कर लेने की बात कर रही है।

वहीं कांग्रेस के पार्टी चिन्ह पर पांच प्रत्‍याशी जीते हैं, इनमें दो पूर्व मेयर है। कुछ निर्दलीय अपने साथ होने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में पांच और दो आजाद प्रत्याशियों को मिला कांग्रेस का आंकड़ा सात पहुंच गया है। इन समीकरणों को देखते हुए कांग्रेस का महापौर व उप महापौर बनते नहीं दिख रहा है। लेकिन कांग्रेस भी गठजोड़ में लगी हुई है।

13 अप्रैल को महापौर व उप महापौर की ताजपोशी हो जाएगी। इससे पहले नगर निगम की पूर्व मेयर रजनी देवी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट कर कई तरह की चर्चाओं को जन्म दिया। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। ऐसे में कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों से प्रत्याशी जीतकर सदन तक पहुंचे हैं। लेकिन चार निर्दलीय प्रत्याशी ही तय करेंगे कि महापौर व उप महापौर कौन होगा।

दोनों ही दलों में मेयर व डिप्टी मेयर को लेकर माथापची चली हुई है। भाजपा में ओंकार नेहरिया का महापौर व सर्वचंद का उपमहापौर बनना तय माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस की तरफ से भी गणित बैठाया जा रहा है। दावे दोनों ही तरफ से हैं पर अभी तक दोनों ही दलों में जोर आजमाइश का खेल जारी है।

chat bot
आपका साथी