डीसी ने लांच किया जिला कांगड़ा का मैप

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने जिला कांगड़ा का मैप लांच किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:05 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:05 PM (IST)
डीसी ने लांच किया जिला कांगड़ा का मैप
डीसी ने लांच किया जिला कांगड़ा का मैप

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : उपायुक्त राकेश प्रजापति ने जिला कांगड़ा का मैप लांच किया है। यह पर्यटकों के लिए भी काफी कारगर साबित होगा। इसे कृषि विश्वविद्यालय के सेंटर फार जियो इंर्फोमेटिव ने तैयार किया है। 10 वर्ष पहले तत्कालीन उपायुक्त आरएस गुप्ता ने जिला कांगड़ा का मैप तैयार करवाया था।

क्या है इस मैप में

जिला कांगड़ा मैप में 14 उपमंडलों, 15 विकास खंडों, दो नगर निगमों, पांच नगर परिषदों, तीन नगर पंचायतों व 814 पंचायतों को बाउंड्री सहित प्रदर्शित किया गया है। साथ ही जिले के प्रमुख मंदिरों, आर्ट एंड कल्चर, हेरिटेज जगहों व पर्यटक स्थलों आदि की जानकारी भी दी गई है।

--------

मैप में विधानसभा क्षेत्रों, तहसील व ब्लाक की सीमाओं को भी प्रदर्शित किया गया है। मैप के माध्यम से अधिकारियों को अपने संबंधित क्षेत्रों में कार्य करने व भूगोलिक परिस्थितियों के आधार पर कार्यों की योजना बनाने में मदद मिलती है। मैप में जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों को भी प्रदर्शित किया गया है।

-राहुल कुमार एडीसी कांगड़ा

--------

जिला कांगड़ा मैप की तर्ज पर ब्लाक व तहसील स्तर के मैप भी तैयार करवाए जा रहे हैं। जल्द इन्हें लांच कर सरकारी कार्यालयों, जनप्रतिनिधियों व लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

-राकेश प्रजापति, उपायुक्त कांगड़ा

chat bot
आपका साथी