विभागों को होंगे जेओए आइटी, राज्य सचिवालय में क्लर्क

हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों में जूनियर आफिस असिस्टेंट (जेओए) आइटी होंगे जबकि अब राज्य सचिवालय में जेओए की जगह क्लर्क (बाबू) भर्ती होंगे। सत्ता के इस सर्वोच्च केंद्र की सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ की दबाव की रणनीति काम आई। सरकार ने अब क्लर्क की भर्ती बहाल कर दी है।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:22 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:22 PM (IST)
विभागों को होंगे जेओए आइटी, राज्य सचिवालय में क्लर्क
विभागों को होंगे जेओए आइटी, राज्य सचिवालय में क्लर्क।

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों में जूनियर आफिस असिस्टेंट (जेओए) आइटी होंगे, जबकि अब राज्य सचिवालय में जेओए की जगह क्लर्क (बाबू) भर्ती होंगे। सत्ता के इस सर्वोच्च केंद्र की सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ की दबाव की रणनीति काम आई। सरकार ने अब क्लर्क की भर्ती बहाल कर दी है। पहले इसी साल जेओए के 100 पदों को सृजित किया था। कर्मचारियों के विरोध के कारण इन्हें भरा नहीं जा सका था।

अब 100 की जगह 150 पद क्लक के सृजित किए गए हैं। मंगलवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। यही नहीं राज्य सचिवालय में अब सफाई कर्मी भी ठेके यानी आउटसोर्स नहीं लगेंगे। यहां की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने आउटसोर्स भर्ती का कड़ा विरोध जताया था। अब सरकार ने इसी बैठक में सफाई कर्मियों के 28 पदों को सृजित करने की मंजूरी दी है। यानी सचिवालय में सफाई कर्मी भी अनुबंध पर नियुक्त होगा। अगर विरोध न हुआ होता तो दूसरे विभागों की तरह आउटसोर्स भर्ती होती।

क्लर्क और जेओए में अंतर

राज्य सचिवालय में क्र्लक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेज्युएशन होती है, जबकि जेओए की दस जमा दो। आरंभ प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद क्लर्क को 3200 रुपये ग्रेड पे मिलेगी। वेतन भी बेहतर मिलेगा, जबकि जेओए के हालत वैसे ही रहते हैं, जैसे पुलिस कांस्टेबल के, बल्कि उनसे भी कम वेतन मिलता है। सचिवालय के भर्ती एवं पदोन्नति नियम ऐसे हैं कि क्लर्क से पांच साल बाद जूनियर असिस्टेेंट, सात साल बाद सीनियर और पद की रिक्तता के हिसाब से अधीक्षक, फिर एसओ और अंडर सेक्रेट्री तक पदोन्नति होती है।

हमने मुद्दा उठाया था। जेओए की भर्ती का जोरदार विरोध किया था। अब परिणाम सबके सामने हैं।

-संजीव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ।

क्लर्क भर्ती बहाल हो गई है। कर्मचारियों ने जेओए भर्ती को सही नहीं ठहराया थ। अब सफाई कर्मी भी ठेके की बजाय अनुबंध पर भरे जाएंगे। इसके लिए सरकार का आभार जताते हैं।

-राजेंद्र सिंह मियां, सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ।

chat bot
आपका साथी