पुरानी पेंशन योजना बहाल करे प्रदेश सरकार

संवाद सहयोगी धर्मशाला नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मचारी एसोसिएशन कांगड़ा जिला प्रधान राजिंद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 09:17 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 09:17 PM (IST)
पुरानी पेंशन योजना बहाल करे प्रदेश सरकार
पुरानी पेंशन योजना बहाल करे प्रदेश सरकार

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मचारी एसोसिएशन कांगड़ा जिला प्रधान राजिंद्र मन्हास ने जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय महाजन के बयान का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने हिमाचल के न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों के दर्द को समझते हुए प्रदेश सरकार से पेंशन बहाली की अपील की है।

राजिंद्र मन्हास ने कहा कि आज पूरे भारत के कर्मचारी नई पेंशन स्कीम के विरोध में हर राज्य में प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब और राजस्थान में लाखों की संख्या में कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन कर रहे हैं। अगर कांग्रेस सच में कर्मचारियों के इस दर्द को समझती है तो कम से कम उन राज्यों में पेंशन बहाल करें जहां कांग्रेस की सरकार है। पुरानी पेंशन लागू करना राज्य का एकाधिकार है, जिसके बारे में केंद्र ने स्पष्ट भी किया है और पश्चिम बंगाल पूरे भारत में सबसे बड़ा उदाहरण है जहां आज भी पुरानी पेंशन लागू है जब पश्चिम बंगाल यह कर सकता है तो कम से कम कांग्रेस अपने राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल कर कर्मचारी हितैषी होने का प्रमाण दे सकती है। उन्होंने अफसोस जताया कि कर्मचारियों की पेंशन की याद पार्टियों को सत्ता से बाहर होने पर ही आती है। 25 जुलाई, 2017 को कांग्रेस के समय में शिमला में लगभग 10 हजार कर्मचारियों ने पेंशन बहाली के लिए प्रदर्शन किया था।

chat bot
आपका साथी