देेहरा डिपो ने किए चार इंटरस्टेट रूट बंद, लोकल रूट भी प्रभावित

कोविड 19 के दूसरे चरण के जोरदार प्रभाव के चलते लोगों ने घरों से निकलना बंद करना शुरू कर दिया है। सवारियों की कम संख्या को देखते हुए देहरा डिपो ने चार बड़े इंटस्टेंट रूटों को बंद कर दिया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 02:01 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 02:01 PM (IST)
देेहरा डिपो ने किए चार इंटरस्टेट रूट बंद, लोकल रूट भी प्रभावित
कोविड 19 के दूसरे चरण के जोरदार प्रभाव के चलते लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है।

देहरा, जेएनएन। कोविड 19 के दूसरे चरण के जोरदार प्रभाव के चलते लोगों ने घरों से निकलना बंद करना शुरू कर दिया है। अपने निजी वाहनों को ही आवाजाही का माध्यम बनाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते परिवहन निगम देहरा की बसों में सफर करने वाले लोगों की संख्या कम होनी शुरू हो गई है। सवारियों की कम संख्या को मध्य नजर रखते हुए देहरा डिपो ने चार बड़े इंटस्टेंट रूटों को बंद कर दिया है।

जिसमें देहरा फरीदाबाद, धर्मशाला दिल्ली वॉल्वो, धर्मशाला दिल्ली डीलक्स एवं ज्वालामुखी दिल्ली सेंमी डीलक्स प्रमुख हैं। निगम के देहरा डिपो के कुल 78 रूट पर बसे चलती हैं। कोविड के प्रभाव के चलते डिपो प्रबंधन ने सात लोकल रूटों को भी बंद करने का निर्णय लिया है।

देहरा डिपो निगम प्रबंधक कुशल कुमार का कहना कि कोविड-19 के दूसरे चरण के प्रभाव के चलते बसों में सवारियों की संख्या लगातार कम हो रही है। जिसके चलते घाटे के खतरे को देखते हुए उपरोक्त रुटों को बंद किया गया है। डिपो प्रबंधक का कहना है कि सवारियों की संख्या लगातार कम होती रही तो आने वाले दिनों में देहरा डिपो के अन्य कई रुटों को बंद किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी