देहरा कांग्रेस के नेता बोले, रघुवीर सिंह बाली देहरा हलके से लड़ें विधानसभा चुनाव

Raghubir Singh Bali पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के पुत्र रघुवीर सिंह बाली को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाए जाने पर प्रदेश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। एचआरटीसी के निदेशक रहे पंकज आज़ाद ने सुनहेत में लड्डू बांट कर खुशी प्रकट की।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:24 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:24 AM (IST)
देहरा कांग्रेस के नेता बोले, रघुवीर सिंह बाली देहरा हलके से लड़ें विधानसभा चुनाव
पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के पुत्र रघुवीर सिंह बाली।

डाडासीबा, जेएनएन। पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के पुत्र रघुवीर सिंह बाली को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाए जाने पर प्रदेश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। देहरा विधानसभा से पूर्व कांग्रेस सरकार में एचआरटीसी के निदेशक रहे पंकज आज़ाद ने सुनहेत में लड्डू बांट कर खुशी प्रकट की। पंकज आज़ाद ने कहा रघुवीर सिंह बाली को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया जाना देहरा की जनता के लिए बहुत खुशी की बात है।

उन्होंने कहा देहरा का हर युवा पहले की तरह आज भी उनके साथ खड़ा है और भविष्य में भी उनके साथ होगा। उन्‍होंने रघुवीर सिंह बाली से आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए देहरा से चुनाव लड़ने की अपील की है। उन्होंने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी और विप्लव ठाकुर का इस तजपोशी पर तह दिल से धन्यवाद किया है।

chat bot
आपका साथी