10 नगर निकायों में नहीं बनी सहमति, अध्यक्ष पद के लिए आज व कल बैठकों में होगा अब निर्णय

Nagar Nikay Chairman हिमाचल प्रदेश में 50 शहरी निकायों में से अब केवल 10 में ही अध्यक्ष पद के लिए सहमति नहीं बन पाई। इनमें अध्यक्ष चुनने के लिए अब 21 और 22 जनवरी को बैठकें बलाई गई हैं जिनमें अध्यक्ष पद का निर्णय होगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:21 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:21 AM (IST)
10 नगर निकायों में नहीं बनी सहमति, अध्यक्ष पद के लिए आज व कल बैठकों में होगा अब निर्णय
हिमाचल में 50 शहरी निकायों में से अब केवल 10 में ही अध्यक्ष पद के लिए सहमति नहीं बन पाई।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में 50 शहरी निकायों में से अब केवल 10 में ही अध्यक्ष पद के लिए सहमति नहीं बन पाई। इनमें अध्यक्ष चुनने के लिए अब 21 और 22 जनवरी को बैठकें बलाई गई हैं जिनमें अध्यक्ष पद का निर्णय होगा। इनमें तीन नगर परिषद ऊना, कांगड़ा व ठियोग शामिल हैं। बाकी 40 शहरी निकायों में अध्यक्ष चुन लिया गया है। प्रदेश में कुल 21 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुआ और इसमें से सात नगर पंचायतों में अब अध्यक्ष की ताजपोशी रह गई है।

यहां होना है अभी चुनाव शहरी निकाय, बैठक कब नगर पंचायत चुवाड़ी,  21 जनवरी नगर परिषद कांगड़ा, 21 जनवरी नगर पंचायत बैजनाथ, 21 जनवरी नगर पंचायत जवाली,  21 जनवरी नगर परिषद ऊना, 21 जनवरी नगर परिषद पांवटा साहिब, 22 जनवरी नगर परिषद ठियोग, 21 जनवरी नगर पंचायत सुन्नी, 21 जनवरी नगर पंचायत चौपाल, 21 जनवरी नगर पंचायत कोटखाई, 21 जनवरी 

chat bot
आपका साथी