सुनेहत में निजी शोरूम के समीप मिला शव, व्‍यक्‍ित ने रात को ढाबे में करवाया था खाना पैक

आज देहरा उपमंडल के तहत राष्ट्रीय उच्चमार्ग 503 पर सुनेहत में निजी शोरूम के समीप एक शव मिला है। मृतक ने रात को एक ढाबे से खाना भी पैक करवाया था और सुबह उसका शव बरामद हुआ है। मृतक वहीं आसपास रद्दी कचरा बेचने का काम करता था।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 01:40 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 01:40 PM (IST)
सुनेहत में निजी शोरूम के समीप मिला शव, व्‍यक्‍ित ने रात को ढाबे में करवाया था खाना पैक
राष्ट्रीय उच्चमार्ग 503 पर सुनेहत में निजी शोरूम के समीप एक शव मिला है।

डाडासीबा, जेएनएन। आज देहरा उपमंडल के तहत राष्ट्रीय उच्चमार्ग 503 पर सुनेहत में निजी शोरूम के समीप एक शव मिला है। मृतक ने रात को एक ढाबे से खाना भी पैक करवाया था और सुबह उसका शव बरामद हुआ है।

 मृतक वहीं आसपास रद्दी कचरा बेचने का काम करता था। मृतक की एक बाजू भी नहीं था। वहीं घटनास्थल से थोड़ी दूर स्थित ढाबा मालिक ने बताया कि मृतक रोज शराब पीने का आदि था। रात को भी जब वह खाना पैक करवाने ढाबे पर पहुंचा तो उसने अत्यधिक शराब पी हुई थी। खाना पैक करवा कर वो मृतक अपने रास्ते चला गया ओर सुबह उसका शव सड़क किनारे पाया गया।

क्या कहा डीएसपी ने

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग 503 पर किसी का शव पड़ा है। इस मौके पर पहुंचने के बाद छानबीन में पता चला कि उक्त मृतक रद्दी कचरा बेचने का काम करता था। मृतक की बस यही पहचान है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल देहरा भेज दिया है। आगामी छानबीन चल रही है।

chat bot
आपका साथी