चकवाड़ी में ससुराल आए व्यक्ति का पेड़ से लटका शव बरामद
कांगड़ा जिले के राजा का तालाब के चकवाड़ी गांव में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान हटली पंचायत निवासी बलकार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल आया था।
भरमाड़, संवाद सूत्र। कांगड़ा जिले के राजा का तालाब के चकवाड़ी गांव में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान हटली पंचायत निवासी बलकार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल आया था। पुलिस चौकी प्रभारी रैहन नरेश कुमार सूचना मिलने पर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटके शव को पेड़ से नीचे उताकर कार्रवाई शुरू की।
बलकार मेहनत मजदूरी करता था। प्रधान की सूचना पर उसके घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच स्वजन ने ने बताया कि बलकार 24 मई से ससुराल में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक बलकार के पांव जमीन पर लगे हुए थे। गर्दन भी लटकने से लंबी नहीं हुई थी। उन्होंने शंका जाहिर करते हुए मामले की गहनता से जांच की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच करने में जुट गई है।
थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण ठाकुर के मुताबिक रैहन पुलिस के साथ वह स्वयं घटनास्थल पर गए थे। शव घर के पास नाले में पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ है।
पतन दरिया में पंजाब के युवक का शव बरामद
रे के पतन दरिया में पंजाब के एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान होशियारपुर जिले के मकवाल (तहसील दसूहा) के आकाश पुत्र चमन लाल के रूप में हुई है। युवक का शव दरिया में बहता देख स्थानीय बाङ्क्षशदे ने रे पुलिस चौकी को सूचना दी। इस दौरान फतेहपुर पुलिस ने दरिया से कुछ ही दूरी पर झाडिय़ों में एक मोटरसाइकिल पीबी 07 एएम 1771 मिलने पर उसे कब्जे में लिया है। इस दौरान पंजाब पुलिस भी मौजूद रही। थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर के छानबीन शुरू कर दी है।