हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांगड़ा में मिला अधेड़ का शव

कांगड़ा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांगड़ा के समीप सोमवार को अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है आ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 03:08 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 03:08 AM (IST)
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांगड़ा 
में मिला अधेड़ का शव
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांगड़ा में मिला अधेड़ का शव

कांगड़ा : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांगड़ा के समीप सोमवार को अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। मृत व्यक्ति की पहचान मुरली राम निवासी पंजाब के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मुरली राम पिछले 15-20 वर्ष से पुराना कांगड़ा में रह रहा था और कबाड़ का काम करता था। एसएचओ कांगड़ा ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चला है।

..................

महिला से दर्ज करवाया छेड़छाड़ का मामला

संवाद सूत्र, कांगड़ा : पुलिस थाना कांगड़ा के तहत जन्यानखड़ की महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता महिला सास के साथ रहती है। रविवार रात खिड़की पर रोशनी देखकर महिला ने सास को जानकारी दी। सास-बहू ने देखा तो गांव का ही एक व्यक्ति खिड़की से मोबाइल फोन की रोशनी से ताक झांक का प्रयास कर रहा था। महिलाओं के शोर मचाने पर आरोपित भाग गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपित इससे पूर्व भी गलत नीयत से छेड़छाड़ का प्रयास करता रहा है। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी