Nagar Nigam Dharamshala: धर्मशाला में नए चेहरों पर दांव, बागी भी चल रहे चाल

Nagar Nigam Dharamshala नगर निगम धर्मशाला में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत का सेहरा अपने सिर सजाने के लिए ताकत झोंक दी है। हर प्रत्याशी डोर टू डोर जाकर जोड़तोड़ की राजनीति में जुटा है।

By Edited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 03:43 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 10:50 AM (IST)
Nagar Nigam Dharamshala: धर्मशाला में नए चेहरों पर दांव, बागी भी चल रहे चाल
नगर निगम धर्मशाला में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ताकत झोंक दी है।

धर्मशाला, मुनीष गारिया। नगर निगम धर्मशाला में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत का सेहरा अपने सिर सजाने के लिए ताकत झोंक दी है। हर प्रत्याशी डोर टू डोर जाकर जोड़तोड़ की राजनीति में जुटा है। वार्ड छह कोतवाली बाजार, 16 सिद्धपुर व 17 सिद्धबाड़ी में कांग्रेस और भाजपा के लिए पार्षद बनाना चुनौती से कम नहीं है। इन वार्डों में अपने ही लोग अपनों के खिलाफ उतरकर राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। वार्ड छह कोतवाली बाजार की बात करें तो यहां पांच उम्मीदवार चुनावी रण में हैं। भाजपा ने यहां निवर्तमान पार्षद त¨जद्र कौर पर विश्वास जताया है।

टिकट मिलने से पूर्व ही तजिंद्र कौर प्रचार में जुटी हुई हैं। हालांकि भाजपा को उनके जनाधार पर विश्वास है, लेकिन उनके खिलाफ भाजपा के ही कार्यकर्ता और एवं बड़े नेता के समर्थक रहे निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार कौल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के नरेंद्र जम्वाल, आम आदमी पार्टी के स्वरित मल्होत्रा व निर्दलीय विरेंद्र सिंह कंदौरिया भी चुनावी रण में हैं। वार्ड 16 सिद्धपुर में कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों ने इस बार नए चेहरों पर दाव खेला है। भाजपा ने वीर सिंह ठाकुर को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस बबिता के सहारे चुनावी नाव पार लगाने की फिराक में है।

इस वार्ड में भाजपा को चुनौती अपने ही बागी सर्वचंद से है। वीर सिंह को टिकट मिलने से खफा होकर ही निवर्तमान पार्षद सर्वचंद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनों के खिलाफ खड़े हैं। पार्टी के खिलाफ चलने पर उन्हें भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। अब सर्वचंद निर्दलीय के रूप में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में हैं। इस बार में कांग्रेस का कोई बागी नहीं है। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित वार्ड 17 सिद्धबाड़ी में दोनों ही दलों ने नए चेहरे दिए हैं। भाजपा की ओर से कांता देवी व कांग्रेस से आशा कुमारी हैं। इसके अलावा ¨डपल व रचना कुमारी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रण में हैं।

chat bot
आपका साथी