घर में अकेली बहु से ससुर ने की अश्‍लील हरकतें, पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

Daughter In Law Assault जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के तहत एक गांव की महिला ने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस थाना बंगाणा को दी शिकायत में महिला ने कहा कि वह घर में अकेली थी तो ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:33 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:33 AM (IST)
घर में अकेली बहु से ससुर ने की अश्‍लील हरकतें, पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
बंगाणा उपमंडल के तहत एक गांव की महिला ने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

बंगाणा, संवाद सहयोगी। Daughter In Law Assault, जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के तहत एक गांव की महिला ने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस थाना बंगाणा को दी शिकायत में महिला ने कहा कि वह घर में अकेली थी तो ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी  प्रेमपाल शर्मा ने की है।

पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने  वाली नाबालिग को बालिका गृह भेजा

मंडी। जिला मंडी के करसोग में पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नाबालिग को पुलिस ने बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने उसे बालिका गृह में भेजने के आदेश दिए हैं। करसोग क्षेत्र की 13 वर्षीय नाबालिग की मां जिला सोलन में निजी क्षेत्र में नौकरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही थी। घर में बाप, बेटी व बेटा रहता था। नाबालिग ने एक दिन अपने रिश्तेदार लड़की को बताया कि उसका पिता अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। मां को इस कृत्य का पता चलने पर उसने पति के खिलाफ करसोग पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया है। शनिवार को पुलिस ने नाबालिग को बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया। बाल संरक्षण समिति मंडी के चेयरमैन दुनी चंद ठाकुर ने बताया कि आरोपित की पत्नी के बयान दर्ज करने के बाद पीडि़ता को बालिका गृह में भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।

बाइक सवार ने महिला के गले से झपटी चेन

संतोषगढ़ में सनौली रोड पर बाइक सवार युवक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। पीडि़त महिला सनौली रोड पर सैर कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवक उसके पास रुका और सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के घरों के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर संतोषगढ़ पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल यशपाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन आरोपित का कोई सुराग नहीं मिला।

chat bot
आपका साथी