ओंकार सिंह बने द दरकाटा कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित के अध्यक्ष Kangra News

Darkata Agriculture Cooperative Society द दरकाटा कृषि सेवा सहकारी सभा समिति की प्रबंधक कमेटी का चुनाव निर्वाचन अधिकारी एवं निरीक्षक सहकारी सभाएं देहरा वीरेंद्र कुमार कौशल की देखरेख में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से ओंकार सिंह मिन्हास को प्रधान नरेश कुमार पराशर को उप प्रधान नियुक्त किया गया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 09:12 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 09:12 AM (IST)
ओंकार सिंह बने द दरकाटा कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित के अध्यक्ष Kangra News
ओंकार सिंह मिन्हास को द दरकाटा कृषि सेवा सहकारी सभा समिति प्रधान नियुक्त किया गया।

ज्वालामुखी, जेएनएन। द दरकाटा कृषि सेवा सहकारी सभा समिति की प्रबंधक कमेटी का चुनाव निर्वाचन अधिकारी एवं निरीक्षक सहकारी सभाएं देहरा वीरेंद्र कुमार कौशल की देखरेख में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से ओंकार सिंह मिन्हास को प्रधान, नरेश कुमार पराशर को उप प्रधान, कुलदीप कुमार ,कमल किशोर, नरेंद्र सिंह को कमेटी सदस्य नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त कमेटी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभा के प्रबुद्ध सदस्यों का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया की सभा को सफलता की बुलंदियों तक ले जाया जाएगा।

सभा के हर सदस्य और इससे जुड़े व्यक्ति को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। सभा के कर्मचारियों का मान सम्मान किया जाएगा और प्रदेश सरकार से मिलने वाली हर सुविधा को मुहैया करवाने में सभा हमेशा तत्पर रहेगी और ऋण सुविधाएं पहले से भी बेहतर व आसान होगी यह जानकारी सभा के सचिव और चुनाव अधिकारी रजनीश कुमार ने दी है।

chat bot
आपका साथी