अनाज मंडी में मार्केट फीस को लेकर डमटाल व्यापार मंडल में रोष

व्यापार मंडल डमटाल की बैठक मंडल के प्रधान एवं प्रदेश व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी व्यापर मंडल ने मार्केट फीस को अनुचित बताते हुए अपना पक्ष मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखने को कहा है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 01:50 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 01:50 PM (IST)
अनाज मंडी में मार्केट फीस को लेकर डमटाल व्यापार मंडल में रोष
मार्किट फीस को लेकर अनाज मंडी डमटाल के व्यापारी वर्ग में रोष लगातार बढ़ रहा है।

ढांगूपीर, संवाद सूत्र। डमटाल अनाज मंडी में मार्केट फीस को लेकर व्यापार मंडल डमटाल की बैठक मंडल के प्रधान एवं प्रदेश व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी व्यापर मंडल ने मार्किट फीस को अनुचित बताते हुए अपना पक्ष मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखने को कहा है। मार्केट फीस को लेकर अनाज मंडी डमटाल के व्यापारी वर्ग में रोष लगातार बढ़ रहा है।

प्रधान राजकुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार को व्यापारी वर्ग की हालत समझनी चाहिए और व्यापारियों की मांगों को भी सुनना चाहिए। गुप्ता ने कहा कि शीघ्र ही डमटाल का व्यापारी वर्ग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल कर अपना पक्ष रखेगा। डमटाल अनाज मंडी का व्यापारी वर्ग सरकार द्वारा वसूली जा रही मार्केट फीस को लेकर सख्त नाराज है और अगर सरकार ने व्यापारी हित के लिए उचित कदम न उठाए तो व्यापारी वर्ग शीघ्र ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर अपना पक्ष रखेगा और अपनी आपबीती सुनाएगा।

डमटाल अनाज व्यापार मंडल प्रधान राजकुमार गुप्ता ने बताया कि इस समय व्यापारी वर्ग आर्थिक स्थिति को लेकर टूट चुका है। अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व्यापारी वर्ग का पक्ष सुनकर व्यापारी हित के लिए कोई उचित कदम उठाते है तो ठीक, नहीं तो ऐसे हालातों में व्यापारी वर्ग के पास अपने कारोबार को चलाने के लिए आत्ममंथन करने पर बाध्य होना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी