धर्मशाला डाक मंडल के अधीक्षक राम तीर्थ शर्मा सहित आठ अधिकारियों को मिला डाक सेवा अवार्ड

Dak Seva Award डाक मंडल धर्मशाला के अधीक्षक राम तीर्थ शर्मा को डाक सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें डाक सेवा के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए प्रदेश स्तर पर दिया गया है। प्रदेशभर के आठ अधिकारियों को भी यह सम्मान मिला है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:47 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:47 AM (IST)
धर्मशाला डाक मंडल के अधीक्षक राम तीर्थ शर्मा सहित आठ अधिकारियों को मिला डाक सेवा अवार्ड
डाक मंडल धर्मशाला के अधीक्षक राम तीर्थ शर्मा को डाक सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Dak Seva Award, डाक मंडल धर्मशाला के अधीक्षक राम तीर्थ शर्मा को डाक सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें डाक सेवा के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए प्रदेश स्तर पर दिया गया है। उनके साथ-साथ प्रदेशभर के आठ अन्य डाक सेवा अधिकारियों को भी यह सम्मान मिला है। यह सम्मान समारोह कुल्लू जिला में आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश डाक सर्किल की तरफ से कुल्लू में आयोजित समारोह में आठ अधिकारियों को डाक सेवा अवार्ड से नवाजा गया। इनमें अफसर व कर्मचारी शामिल हैं।

हिमाचल पोस्टल सर्किल की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल एमआर शेरिंग व निदेशक डाक सेवाएं दिनेश मिस्त्री ने सम्मान प्रदान किए। डाक सेवा अवार्ड हासिल करने वालों में धर्मशाला डाक मंडल के अधीक्षक रामतीर्थ शर्मा सहित दिनेश प्रकाश, उत्तम सिंह कपूर, बलराज, आशुतोष ठाकुर, प्रेम सिंह,आशा व जयता भट्ट शामिल हैं।

कुल्लू के बंजार में आयोजित समारोह में सीपीएमजी एमआर शेरिंग व निदेशक दिनेश मिस्त्री ने सभी अवार्ड हासिल करने वालों की सेवाओं को सराहा और कहा हिमाचल में डाक विभाग जनता को बेहतर सेवाएं देने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया भारतीय डाक सेवा सबसे पुरानी सेवा है, जिसके माध्यम से लोगों के बीच में संवाद स्थापित करवाया जाता था।

वर्तमान में अन्य कई माध्यम संवाद के आ गए हैं। लेकिन डाक सेवा का मूल्य अभी भी बरकरार है। डाक विभाग ने न केवल डाक सेवा बल्कि अन्य सेवाएं भी लोगों की मांग पर उनके लिए उपलब्ध करवाई हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान डाक विभाग ने लोगों को घरद्वार सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध करवाई है तो वहीं एटीएम बन कर लोगों के घर तक कैश भी पहुंचाया है। डाक सेवा में अब आधार कार्ड बनाने व अपडेट करने सहित अन्य सेवाएं भी दी जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी