हिमाचल प्रदेश में डेजी ठाकुर दूसरी बार बनीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष

State Women Commission हिमाचल प्रदेश में डेजी ठाकुर लगातार दूसरी बार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनी हैं। हिमाचल सरकार ने उन्हें तीन साल के लिए अध्यक्ष बनाया है। लगातार दूसरी बार अध्यक्षा बनने वाली वह पहली महिला होंगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 08:48 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 08:48 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में डेजी ठाकुर दूसरी बार बनीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश में डेजी ठाकुर लगातार दूसरी बार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनी हैं।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। State Women Commission, हिमाचल प्रदेश में डेजी ठाकुर लगातार दूसरी बार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनी हैं। हिमाचल सरकार ने उन्हें तीन साल के लिए अध्यक्ष बनाया है। लगातार दूसरी बार अध्यक्षा बनने वाली वह पहली महिला होंगी। वह नगर परिषद परवाणू की नवनिर्वाचित पार्षद भी हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें 17 जनवरी, 2018 को आयोग का अध्यक्ष बनाया था। बीते 16 जनवरी को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया, मगर प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से उनकी नियुक्ति की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में अटकी थी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सूत्रों के अनुसार शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से उनकी नियुक्ति की फाइल को स्वीकृति मिली है। अब विभाग इसे लेकर अधिसूचना जारी करेगा। वह जनवरी, 2024 तक आयोग के अध्यक्ष पद पर रहेंगी। बतौर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने सराहनीय कार्य किया है। कई मामलों में उन्होंने पीडि़त महिलाओं को न्याय प्रदान करवाया।

chat bot
आपका साथी