लोकतंत्र में नैतिकता ही सबसे बड़ा धर्म

लोकतंत्र में नैतिकता सबसे बड़ा धर्म है। प्रलोभन में आकर मतदान करना देश के लिए घातक साबित हो सकता है।

By Edited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 08:25 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 09:42 AM (IST)
लोकतंत्र में नैतिकता ही सबसे बड़ा धर्म
लोकतंत्र में नैतिकता ही सबसे बड़ा धर्म

योल, जेएनएन। लोकतंत्र में नैतिकता ही सबसे बड़ा धर्म है। प्रलोभन में आकर मतदान करना देश के लिए घातक साबित हो सकता है। युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करने के लिए जागरूक मतदाता की भूमिका निभानी चाहिए। यह बात गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिग योल में दैनिक जागरण के अभियान सभी चुनें, सही चुनें के तहत आयोजित कार्यक्रम में संस्थान की उपप्रधानाचार्य मधु ने कही। उन्होंने कहा, युवा भी देश के भावी मतदाता हैं तथा उनका एक-एक  वोट महत्वपूर्ण हैं।

एक-एक वोट राष्ट्र के विकास की दिशा तय करता है। कहा कि बेदाग एवं विजन वाले प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का माहौल बनाएं। यदि सही नुमाइंदे चुनोगे तो सही सरकार का गठन होगा। सही सरकार देश को नई दिशा की ओर ले जा सकती है।

हमें स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी को ही वोट डालना चाहिए। हमारा एक वोट समाज ही नहीं बल्कि देश की तस्वीर भी बदल सकता है। मौजूदा समय में राजनीति का स्वरूप बदला है। सरकार में प्रगतिशील नेताओं की जरूरत है। जागरूक मतदाता ही जागरूक देश का निर्माता है। हमें किसी के दबाव या प्रलोभन में मतदान नहीं करना चाहिए। ललित शर्मा, निदेशक द्रोणाचार्य नर्सिग कॉलेज योल।

मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। मैं इस अधिकार का उपयोग देश की प्रगति के लिए अवश्य करूंगी। किसी के कहने पर वोट नहीं डालूंगी। मैं अस्पताल में भी लोगों को सही मतदान करने के लिए प्रेरित करूंगी। -कुमारी सीमा।

सबको रोजगार के अवसर मिलने चाहिए, क्योंकि आज की युवा पीढ़ी मेहनत कर शिक्षा ग्रहण करती है, लेकिन रोजगार न मिलने से हताश हो जाती है। ऐसे में मजबूत सरकार का चयन करना चाहिए। इसके लिए सही प्रत्याशी को मत देना चाहिए। -नीलम।

समानता का अधिकार मिलना चाहिए। जाति व ¨लग भेदभाव के कारण कई युवा प्रतिभा को खो देते हैं। इसके लिए हमें स्वच्छ व स्वस्थ सरकार का गठन करने की जरूरत है। ऐसा तभी संभव हो सकता है जब हम किसी मुद्दे पर वोट देंगे। -पल्लवी।

लोकतंत्र में सहभागिता के कारण एक-एक वोट कीमती है। देश को मजबूत करने के लिए हमें वोट सही उम्मीदवार को देना होगा। -करिश्मा।

हर क्षेत्र में आरक्षण बंद हो, क्योंकि इससे समाज की जड़ें खोखली हो रही हैं। मैं उसे ही वोट डालूंगी जो इस खाई को दूर करेगा। -इशिका।

मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। मैं इस अधिकार का प्रयोग देश के विकास के लिए अवश्य करूंगी और उसे वोट दूंगी जो युवाओं को कृषि में भी रोजगार प्रदान करे। -ईवा।

मैं खुश हूं कि पहली बार मुझे भी मतदान का अवसर मिल रहा है। मर्जी से बिना किसी प्रलोभन से वोट दूंगी और सभी से अपील है कि जिनका वोट बना है वे भी मतदान करें। -रेणुका।

chat bot
आपका साथी