एसएसबी सपड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हुई साइकिल रैली, सात दिन में तय होगा 550 किलोमीटर का सफर

SSB Cycle Rally देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के बीच भारत भूटान व भारत नेपाल सीमाओं के सशक्त प्रहरी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी ने जवालामुखी के सपड़ी से राजघाट दिल्ली के लिए साइकिल रैली को रवाना किया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:58 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 02:52 PM (IST)
एसएसबी सपड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हुई साइकिल रैली, सात दिन में तय होगा 550 किलोमीटर का सफर
केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी ने जवालामुखी के सपड़ी से राजघाट दिल्ली के लिए साइकिल रैली को रवाना किया।

ज्वालामुखी, संवाद सूत्र। SSB Cycle Rally, देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के बीच भारत भूटान व भारत नेपाल सीमाओं के सशक्त प्रहरी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी ने जवालामुखी के सपड़ी से राजघाट दिल्ली के लिए साइकिल रैली को रवाना किया। रैली का शुभारंभ एसएसबी के पूर्व उपमहानिरीक्षक जोगिंदर सिंह ने किया, जबकि केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी के डिप्टी कमांडेंट नीरज थापा, पूर्व कमांडेंट हेमराज शर्मा तथा अधिकारियों सहित स्थानीय पंचायतों के लोग शुभारंभ अवसर पर मौजूद रहे। यहां बता दें कि सीमा सुरक्षा बल के साइकिलिस्ट  एवं कमान अधिकारी अनिल नेहरा के नेतृत्व में यह साइकिल रैली सात दिन में 550 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान लोगों से मिलते हुए आजादी के अमृत महोत्सव में नई सोच व नई तरंग के साथ शामिल होने का आह्वान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जानिए भारत के लिए जेल जाने वाले इकलौते अमेरिकी स्‍टोक्‍स के बारे में, ईसायत का प्रचार करने आए थे अपना लिया सनातन

साइकिल रैली रास्ते में स्वतंत्र भारत के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों को भी माल्यार्पण करके आगे बढ़ेगी। इस कड़ी में रैली के प्रथम पड़ाव नादौन में सभी साकिलिस्टों ने शहीद इंद्रपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रैली के दौरान फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोगों को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

रैली बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ,एक भारत श्रेष्ठ भारत, तथा मेक इन इंडिया के प्रति भी जनमानस को जागरूक करेगी। रैली का समापन गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को राजघाट दिल्ली में गांधी समाधि पर श्रद्धांजलि देकर होगा। इस साइकिल रैली का ज्वालामुखी की कमलोटा पंचायत के प्रधान संजल शर्मा ने आधे दी हट्टी में स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्‍यमंत्री सहित निहारी अटल टनल रोहतांग, वाजपेयी को किया याद

यह भी पढ़ें: World Tourism Day: हिमाचल में सबवेंशन स्कीम बनी पर्यटन क्षेत्र के लिए सहारा, देखिए पर्यटकों का आंकड़ा

chat bot
आपका साथी