साइबर ठगों ने जलशक्‍त‍ि मंत्री महेंद्र सिंह का बना दिया फर्जी फेसबुक अकाउंट, पढ़ें पूरा मामला

Jalshakti Minister Mahender Singh Thakurहिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री के नाम से फर्जी फेसबुक खाता बना लिया गया है। फेसबुक पर ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिरों का निशाना इस बार जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बने हैं

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 02:07 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 02:07 PM (IST)
साइबर ठगों ने जलशक्‍त‍ि मंत्री महेंद्र सिंह का बना दिया फर्जी फेसबुक अकाउंट, पढ़ें पूरा मामला
साइबर ठगों ने वरिष्‍ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को निशाना बनाया है।

मंडी, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री के नाम से फर्जी फेसबुक खाता बना लिया गया है। फेसबुक पर ऑनलाइन ठगी करने वालों का निशाना इस बार जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बने हैं। ठगों ने उनके नाम का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे की मांग की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद महेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर उनका नकली अकाउंट होने की सूचना दी है और किसी भी तरह के पैसों की डिमांड को अनदेखा करने का आग्रह किया है।

ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर कई बार लोगों के अकाउंट से उनकी फोटो निकालकर नए नाम से अकाउंट बनाकर उनके परिचितों से पैसों की डिमांड करते हैं। मंत्री के नाम से बनाए गए अकाउंट में उनका नाम केवल महेंद्र सिंह लिखा गया है। उनके अपने प्रोफाइल व पेज पर उनका नाम महेंद्र सिंह ठाकुर है। ठगों ने उनके नाम से पर‍िचितों से पैसों की मांग की है।

मंत्री ने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे मांगने की शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी