लाल धान की खेती को बढ़ावा दें किसान : एचके चौधरी

संवाद सहयोगी नगरोटा बगवां चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के धान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:24 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:24 PM (IST)
लाल धान की खेती को बढ़ावा दें किसान : एचके चौधरी
लाल धान की खेती को बढ़ावा दें किसान : एचके चौधरी

संवाद सहयोगी, नगरोटा बगवां : चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के धान एवं गेहूं अनुसंधान केंद्र मलां में मंगलवार को लाल धान पर प्रशिक्षण शिविर एवं कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित की गई। इस शिविर में जिला चंबा के 35 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। इसमें कुलपति प्रोफेसर एचके चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भटियात के उपमंडल अधिकारी बचन सिंह तथा जिला कांगडा पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

प्रोफेसर एचके चौधरी ने कहा कि किसान परंपरागत खेती की ओर ध्यान दें। उन्होंने चंबा की परंपरागत प्रजातियों को संरक्षित करते हुए लाल धान की खेती को बढ़ावा दिए जाने को लेकर किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि लाल धान की फसल से किसान अपनी आय को और अधिक सु²ढ़ कर सकते हैं। किसानों के संपर्क में विज्ञानिक हमेशा रहते हैं तथा खेतों में भ्रमण कर पेश आ रही समस्याओं का हल निकालना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से की जा रही खेती से किसानों की आय में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है। उपमंडल अधिकारी बचन सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। जिला कांगड़ा पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा ने एग्रो टूरिज्म के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाई।

इस मौके पर जिला चंबा कृषि उपनिदेशक डा. कुलदीप धीमान, कृषि उपनिदेशक पालमपुर डा. जीत सिंह ठाकुर, निदेशक अनुसंधान डा. डीके वस्त, डा. आरपी कौशिक, डा. अजय श्रीवास्तव, डा. डीजे बसंदराय ,डा. एसपी दीक्षित, डा. अशोक कुमार, डा. एडी बिद्रा, डा. डीपी पांडे, डा. सचिन, डा. शशिपाल, डा. आनंद पराशर, रामशरण शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी