क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्‍या पर हिमाचल के होटलों में जश्‍न की तैयारी, होंगे विशेष आयोजन

Himachal Hotels Booking क्रिसमस व नववर्ष की पूर्व संध्या पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम यानी एचपीटीडीसी के नौ होटलों में पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। क्रिसमस और नए साल के जश्न कार्यक्रम होलीडे होम शिमला होटल पाइनवुड बड़ोग द पैलेस चायल मनाली कांप्लेक्स कसौली में होगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:09 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:09 AM (IST)
क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्‍या पर हिमाचल के होटलों में जश्‍न की तैयारी, होंगे विशेष आयोजन
क्रिसमस व नववर्ष की पूर्व संध्या पर एचपीटीडीसी के नौ होटलों में पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Hotels Booking, क्रिसमस व नववर्ष की पूर्व संध्या पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम यानी एचपीटीडीसी के नौ होटलों में पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। क्रिसमस और नए साल के जश्न कार्यक्रम होलीडे होम शिमला, होटल पाइनवुड बड़ोग, द पैलेस चायल, मनाली कांप्लेक्स, धर्मशाला कांप्लेक्स, होटल मणिमहेश डलहौजी और होटल न्यू रोस कामन कसौली में होगा। इन होटलों को रंगीन रोशनी से सजाया जाएगा। इनमें विभिन्न गतिविधियां जैसे डाइन एंड डांस, लाइव संगीत के साथ डीजे, नृत्य प्रतियोगिता, बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियों के अलावा आकर्षक गाला नाइट्स की व्यवस्था की जाएगी।

इस दौरान मनाली क्वीन, भागसू क्वीन, बेस्ट डांसिंग कपल आदि का चयन किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। समारोह के दौरान मेहमानों के लिए विभिन्न प्रकार के स्नैक्स और डिनर जिसमें हिमाचली व्यंजनों के साथ अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे।

पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्या पर निगम के होटलों में विभिन्न आयोजन होंगे। मेहमानों को ठंड से बचाने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। एचपीटीडीसी के होटलों में रहने वाले मेहमानों को मनोरंजन और नृत्य के अलावा विभिन्न प्रकार के हिमाचली, भारतीय, महाद्वीपीय और पूर्वी व्यंजन परोसे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी