Mandi By Election : भाजपा को हराने के लिए माकपा मंडी सीट पर कांग्रेस का दे सकती है साथ

Mandi By Election मंडी लोकसभा सीट पर वामपंथी विचारधारा के लोग कांग्रेस का साथ दे सकते हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने एलान किया है कि भाजपा को हराने की ताकत कांग्रेस रखती है। इसलिए माकपा मंडी संसदीय सीट से उपचुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का साथ देगी।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 01:26 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 01:26 PM (IST)
Mandi By Election : भाजपा को हराने के लिए माकपा मंडी सीट पर कांग्रेस का दे सकती है साथ
भाजपा को हराने के लिए माकपा मंडी सीट पर कांग्रेस का साथ दे सकती है । जागरण आर्काइव

शिमला, प्रकाश भारद्वाज। Mandi By Election, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के लिए राजनीतिक प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी मंडी लोकसभा सीट पर वामपंथी विचारधारा के लोग कांग्रेस का साथ दे सकते हैं। वामपंथी विचारधारा की वकालत करने वाले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने एलान किया है कि भाजपा को हराने की ताकत कांग्रेस रखती है। इसलिए माकपा मंडी संसदीय सीट से उपचुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का साथ देगी।

माकपा की ओर से राजनीति करने का यह विचित्र तरीका है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा से दूरी बनाई जाती है। लोकसभा चुनाव में भाजपा से देश को खतरा बताकर कांग्रेस के साथ चोली दामन का साथ निभाया जाता है। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में वामपंथ की यही रीत चली आई है।

2017 में 14 सीटों पर चुनाव लड़ा था

माकपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में 14 सीटों पर चुनाव लड़ा था और केवल एक सीट पर जीत दर्ज की थी। यदि विधानसभा चुनाव में मत प्राप्त करने की बात की जाए तो 55558 मत प्राप्त हुए थे। मंडी संसदीय सीट के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में वामपंथी विचारधारा का प्रभाव अधिक है। ऐसे में मंडी सीट पर होने वाले चुनाव में माकपा के कांग्रेस समर्थन में जाने से कांग्रेस को लाभ मिल सकता है।

जनता के बुनियादी मुद्दों को उठाने वाले गैर सांप्रदायिक दलों का हम साथ देंगे। यदि मंडी संसदीय सीट की बात की जाए तो यहां पर माकपा का मत है कि भाजपा से लड़ने की ताकत कांग्रेस में है। इसलिए माकपा मतदाताओं से अपील करेगी कि धर्मनिरपेक्ष कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर सांप्रदायिक ताकतों को पराजित किया जाए। प्रदेश के तीन विधानसभा उपचुनाव में किस प्रत्याशी को समर्थन करना है, इस पर माकपा निर्णय लेगी।

- राकेश सिंघा, माकपा विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता।

chat bot
आपका साथी