हिमाचल में आज से तेज होगा टीकारण अभियान, 800 केंद्रों पर एक लाख लोगों को वैक्‍सीन देने का लक्ष्‍य

Covid Vaccination Campaign हिमाचल प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान को अब गति दी जाएगी। शिमला जिला में भी अब कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान तेज होगा। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:43 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:09 AM (IST)
हिमाचल में आज से तेज होगा टीकारण अभियान, 800 केंद्रों पर एक लाख लोगों को वैक्‍सीन देने का लक्ष्‍य
हिमाचल प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान को अब गति दी जाएगी।

शिमला, जेएनएन। Covid Vaccination Campaign, हिमाचल प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान को अब गति दी जाएगी। टीकाकरण अभियान में हिमाचल में 21 जून से एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अभी तक हर दिन 50 हजार तक को वैक्सीन लग रही थी। वैक्सीन के लिए आठ सौ वैक्सीन केंद्र निर्धारित किए हैं। केंद्र सरकार की तरफ से 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को वैक्सीन लगनी आज से शुरू होगी। अभी तक राज्य सरकारें 50 फीसद राशि खर्च कर 18 से 44 वर्ष की आयु वालों को वैक्सीन लगा रही थी। अभी तक वैक्सीन के लिए पात्र व्यक्तियों के आधार पर 50 फीसद को कोविड वैक्सीन लगी है। आवश्यकता होने पर सरकार वैक्सीन केंद्रों की संख्या को भी बढ़ाएगी।

शिमला जिला में भी अब कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान तेज होगा। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। जिले भर में अब सप्‍ताह के 3-3 दिन अलग-अलग वर्गों का टीकाकरण किया जाएगा, ताकि सभी आयु वर्गों के लोगों को इसका लाभ मिल सके। सोमवार से बुधवार तक 18 से 44 और वीरवार से शनिवार को 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

शहरी क्षेत्रों के लोगों को स्लॉट बुक करके टीका लगवाने आना होगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की मौके पर ही रजिस्ट्रेशन होगी। साथ ही 45 से अधिक उम्र के लोगों को बिना स्लॉट बुकिंग के टीका लगवाया जाएगा। विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान की रफ्तार बढ़ाने के लिए साइटों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले जहां करीब 50 साइटों पर वैक्सीन लगती थी।

वहीं अब 82 साइटों पर यह सुविधा मिलेगी। सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा का कहना है कि आगामी 30 नवंबर तक जिले में सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मौजूदा समय में जिले में करीब 3 लाख 40 हजार से अधिक लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। इसके अलावा विदेश जाने वाले लोगों को अलग से दो सेशन निर्धारित किए गए हैं। ऐसे लोग 23 और 30 जून को रिपन अस्पताल में जरूरी दस्तावेज दिखाकर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा सकते हैं। डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी