कोरोना के खिलाफ जंग लड रहे पति-पत्नी

कोरोना महामारी के दौर में उरला का चंदेल दंपती फिर मदद के लिए आगे आया है। पेशे से अध्यापिका कुंती चंदेल और उनके पति मुरारी लाल चंदेल जो जलशक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियंता है ने उरला में बढ़े कोरोना संक्रमण के बाद क्षेत्र को सैनिटाइज कर रहे हैं।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 04:50 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 04:50 PM (IST)
कोरोना के खिलाफ जंग लड रहे पति-पत्नी
उरला गांव को सैनिटाइज करती कुंती चंदेल। जागरण

आशीष भोज, पद्धर। कोरोना महामारी के दौर में उरला का चंदेल दंपती फिर मदद के लिए आगे आया है।  पेशे से अध्यापिका कुंती चंदेल और उनके पति मुरारी लाल चंदेल, जो जलशक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियंता है, ने उरला में बढ़े कोरोना संक्रमण के बाद क्षेत्र को सैनिटाइज कर रहे हैं। उरला वर्तमान समय में कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है।

कुंती चंदेल स्थानीय बाजार, स्कूल गेट, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तथा वन परिक्षेत्र कार्यालय के मुख्य द्वार और सहकारी सभा की सोसायटी के अलावा वर्षा आश्रालय सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर के छिड़काव का अभियान इन्होंने सुबह शाम छेड़ा है। कुंती चंदेल रोजाना शाम होते ही पीठ में स्प्रे पंप उठाकर इस पुनीत कार्य को अंजाम दे रही हैं। उनके पति एमएल चंदेल उनका भरपूर सहयोग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बाजार से पर्याप्त सैनिटाइजर का स्टॉक खरीद रखा है। कुंती चंदेल कस्बे से गुजरने वाले राहगीरों को मास्क पहनने और बार बार साबुन से हाथ साफ करने बारे भी जागरूक कर रही हैं। गौर रहे कि गत वर्ष भी इन्होंने कस्बे को सैनिटाइज करने की यह अनूठी मुहिम शुरू की थी, वहीं इस बार भी जारी रखा है। कुंती चंदेल कहती हैं कि इस कार्य से उनको आत्मिक संतुष्टि का अनुभव होता है। सभी लोग इस तरह जागरूक होकर अपने घर द्वार में यह अभियान शुरू करे तो कोरोना पर भी नही मार सकता है। उन्होंने आम लोगों से आह्वान किया कि चिलचिलाती गर्मी में अपने घरों की छतों पर एक सकोरा शीतल जल भर कर हर रोज रखें। जिससे प्रचंड गर्मी के मौसम में पक्षी अपनी प्यास बुझा सके।

chat bot
आपका साथी