Coronavirus Vaccination: 27 केंद्रों में 2500 स्वास्थ्य व सफाई कर्मियों को लगी कोरोना वैक्सीन

Coronavirus Vaccination हिमाचल प्रदेश में आज शनिवार सुबह दस बजे से 2500 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। इसके लिए 27 केंद्र चयनित किए गए हैं। यहां सर्वप्रथम स्वास्थ्य कर्मी सफाई कर्मचारी नर्सों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जाएगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 07:44 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 08:36 AM (IST)
Coronavirus Vaccination: 27 केंद्रों में 2500 स्वास्थ्य व सफाई कर्मियों को लगी कोरोना वैक्सीन
हिमाचल प्रदेश में आज शनिवार सुबह 10 बजे से 2500 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Coronavirus Vaccination, हिमाचल प्रदेश में आज शनिवार सुबह 10 बजे से 2500 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। इसके लिए 27 केंद्र चयनित किए गए हैं। यहां सर्वप्रथम स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मचारी, नर्सों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डा. निपुण जिंदल ने बताया कि सभी जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, बीएमओ सहित जिला में चिकित्सा अधिकारियों ने वैक्सीनेशन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

पहले दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी माइक्रो स्तर पर टीकाकरण के लिए संख्या का निर्धारण करेंगे। 17 जनवरी को 46 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। टीकाकरण का पहला चरण दस दिन चलेगा। पहले चरण में 42 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। कोरोना वैक्सीन शिमला पहुंचने के बाद सभी जिलों में पहुंचा दी गई है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus Vaccination: जिला कांगड़ा में आज चार जगह 400 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों को लगेगी काेरोना वैक्‍सीन

chat bot
आपका साथी