Vaccination Political Reaction: टीकाकरण अभियान शुरू होने पर नेताओं ने इस तरह दी प्रतिक्रिया

Political Reaction on Vaccine केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कोरोना आपदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने का स्वागत करते हुए इसे कोरोना पर अंतिम वार बताया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 03:35 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 03:35 PM (IST)
Vaccination Political Reaction: टीकाकरण अभियान शुरू होने पर नेताओं ने इस तरह दी प्रतिक्रिया
टीकाकरण अभियान शुरू होने पर नेताओं ने प्रतिक्रिया दी

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Political Reaction on Vaccine, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कोरोना आपदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने का स्वागत करते हुए इसे कोरोना पर अंतिम वार बताया है। उन्होंने कहा भारत अवसरों का देश है। देश के अंदर आपदा को अवसर में बदलने की अनूठी क्षमता है। हमारे वैज्ञानिकों के तपोबल से यह वैक्सीन भारत में बनी है। यह देश की आत्मनिर्भरता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आमतौर पर एक वैक्सीन बनाने में वर्षों लग जाते हैं, लेकिन इतने कम समय में एक नहीं, दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सुरेश कश्यप ने कहा प्रधानमंत्री के निर्देश अनुसार पहले चरण के टीकाकरण के लिए वैक्सीन की 1.65 करोड़ खुराकों में से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को डाटाबेस में उपलब्ध स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या के हिसाब से टीकों का आवंटन कर दिया गया है। पहले चरण में एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल होंगे।

पहले चरण के टीकाकरण का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन कर रही है। इतिहास में इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया है। कुछ राजनीतिक दल व नेता अपनी विवशता के चलते वैक्सीन को राजनीति का विषय बनाकर अपनी छोटी मानसिकता दिखा रहे हैं। देशभर में जगह-जगह लोग खुले दिल से हमारे वैज्ञानिकों की साधना को सराहते हुए इस टीकाकरण अभियान का स्वागत कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी