Coronavirus Vaccination: सीएचसी खैरा में 85 स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाया कोविशिल्ड वैक्सीन का पहला टीका

Coronavirus Vaccination कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए विज्ञानिकों के सुझाव के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए कोविशिल्ड वैक्सीन के टीकाकरण अभियान के तहत जिला कांगड़ा में 16 जनवरी से ये प्रक्रिया चल रही है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 08:54 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:54 AM (IST)
Coronavirus Vaccination: सीएचसी खैरा में 85 स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाया कोविशिल्ड वैक्सीन का पहला टीका
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भी टीकाकरण किया गया।

पालमपुर, जेएनएन। कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए विज्ञानिकों के सुझाव के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए कोविशिल्ड वैक्सीन के टीकाकरण अभियान के तहत जिला कांगड़ा में 16 जनवरी से ये प्रक्रिया चल रही है। कांगड़ा टीकाकरण का ये अभियान 2 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान के तहत कांगड़ा के सभी फ्रंट लाइन वॉरियर्स एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी।

इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भी टीकाकरण किया गया। इसमें स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ, पैरामिलिट्री स्टाफ, आशा वर्कर व सफाई कर्मचारियों आदि 85 लोगों को कॉरोना वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान सबसे पहले अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जनक ने टीकाकरण करवाकर अभियान की  शुरुआत की। उन्होंने कहा कि केंद्र में 85 लोगों को पहला टीका लगाया गया है। पहले टीके के बाद इन सभी लोगों को 28 दिनों के बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा।

इस दौरान टीकाकरण करवाए व्यक्ति को कोविड संक्रमण के प्रति पूरी सावधानी और सरकार के दिशा निर्देशों को पूरा पालन करना होगा। पहला टीका लगाने के बाद ये लोग ये सोचें कि वे स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें शारीरिक दूरी बनाने रखना व माक्स पहने रखना होगा। पहला टीका लगने के 42 दिनों के बाद इस वैक्सीनेशन के परिणाम आते हैं। उसके बाद ही व्यक्ति खुद को सुरक्षित समझ सकता है। इस अभियान में डॉक्टर जनक के साथ डॉक्टर निशांत, डॉक्टर अर्पिता परवीन, डॉक्टर प्रिंस सहित वैक्सीन करने में हैल्थ वर्कर विशाल दीक्षित व सुनील कुमार ने सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी