Coronavirus: कांगड़ा में मां और सात माह का बच्चा कोरोना संक्रमित, दिल्ली से लौटे थे कुठेड़ निवासी

Himachal Coronavirus News जिला कांगड़ा कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 09:19 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 09:49 PM (IST)
Coronavirus: कांगड़ा में मां और सात माह का बच्चा कोरोना संक्रमित, दिल्ली से लौटे थे कुठेड़ निवासी
Coronavirus: कांगड़ा में मां और सात माह का बच्चा कोरोना संक्रमित, दिल्ली से लौटे थे कुठेड़ निवासी

कांगड़ा, जेएनएन। जिला कांगड़ा कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए हैं। 28 वर्षीय महिला और उसका सात माह का बच्चा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। महिला जवाली तहसील के कुठेड़ गांव की रहने वाली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

महिला दिल्ली से टैक्सी में सात माह के बच्चे के साथ आई थी। महिला का पति दिल्ली में ही काम करता है। संक्रमित महिला व उसके बच्चे को डाढ स्थित क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। महिला की मां को भी डाढ कोविड केयर सेंटर में रहने की अनुमित दी गई है। महिला का बच्चा छोटा होने के कारण प्रशासन ने यह फैसला लिया है। महिला दिल्ली से लौटने के बाद बच्चे के साथ मायके में रह रही थी।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: राहत की खबर, जिला कांगड़ा के चार कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, फाॅलोअप रिपोर्ट आई नेगेटिव

यह भी पढ़ें: शिमला नहीं रहा कोरोना फ्री, मुंबई से लौटे तीन युवक संक्रमित; क्वारंटाइन सेंटर तीन और लोग थे साथ

chat bot
आपका साथी