हिमाचल में लापरवाही ने बढ़ाई कोरोना की रफ्तार, राजनीतिक कार्यक्रमों में भी नियमों की अनदेखी, देखिए आंकड़ा

Himachal Coronavirus Update हिमाचल प्रदेश में लापरवाही ने फिर से कोरोना मामले की रफ्तार बढ़ा दी है। अन्य राज्यों के साथ-साथ हिमाचल में भी महामारी ने चिंता बढ़ाई है। स्कूल खोलने से लोग लापरवाह हो गए हैं। मास्क के साथ शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:07 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 02:28 PM (IST)
हिमाचल में लापरवाही ने बढ़ाई कोरोना की रफ्तार, राजनीतिक कार्यक्रमों में भी नियमों की अनदेखी, देखिए आंकड़ा
हिमाचल प्रदेश में लापरवाही ने फिर से कोरोना मामले की रफ्तार बढ़ा दी है।

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में लापरवाही ने फिर से कोरोना मामले की रफ्तार बढ़ा दी है। अन्य राज्यों के साथ-साथ हिमाचल में भी महामारी ने चिंता बढ़ाई है। स्कूल और अन्य संस्थान खोलने से लोग लापरवाह हो गए हैं। मास्क के साथ शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। राजनीतिक कार्यक्रमों में भी नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। इस कारण प्रदेश में फिर संक्रमितों की संख्या बढऩे लगी है। प्रदेश के पांच जिलों कांगड़ा, शिमला, ऊना, सिरमौर, सोलन व मंडी में सबसे अधिक मामले आ रहे हैं। बीते एक सप्ताह 21 से 27 फरवरी तक इन पांच जिलों में 15-15 से अधिक मामले आए हैं।

प्रदेश में एक सप्ताह के दौरान कोविड के 233 नए मामले आए हैं जबकि 192 कोविड संक्रमितों ने कोविड को मात दी है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 292 पर पहुंच गई है। अभी तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 58598 पर पहुंच गया है और 57311 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। बाजारों में भीड़ बढ़ गई है।

अन्य राज्यों के पर्यटकों की संख्या बढ़ी

अन्य राज्यों से पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। अन्य राज्यों में कोविड के मामले बढऩे के बाद संक्रमण के और अधिक फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसका सबसे बड़ा कारण पर्यटकों द्वारा मास्क का इस्तेमाल न करना और शारीरिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाना है। दिल्ली सहित कुछ राज्यों ने मामलों के बढऩे के बाद फिर सख्ती कर दी है। ऐसे में मामले बढऩे पर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या और अधिक बढ़ जाएगी।

प्रदेश में कोरोना की स्थिति जिला, पॉजिटिव, स्वास्थ, एक्टिव कांगड़ा, 84, 42, 90 शिमला,35,20,36 ऊना,25,43,48 सिरमौर,22,18,26 सोलन,17,17,24 मंडी,15,28,14 बिलासपुर,09,06,20 कुल्लू,08,09,09 किन्नौर,08,07,08 हमीरपुर,07,01,12 चंबा,03,01,05 लाहुल स्पीति,00,00,00 कुल,233,192,292 नोट : आंकड़े 21 से 27 फरवरी तक के हैं।

सतर्कता व मास्‍क जरूरी : मुख्‍यमंत्री

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कोरोना के मामले बढ़ना चिंता का विषय है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कहा गया है। संक्रमण से बचाव का यही तरीका है। कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है लेकिन सतर्कता और मास्क आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी