कोरोना महामारी तीव्रगति से फैलने के साथ हो गई अधिक जानलेवा, दो महीनों में ही 250 लोगों की मृत्यु

Himachal Coronavirus Update कोरोना महामारी न केवल अधिक तीव्र गति से फैल रही है बल्कि और अधिक जानलेवा बन गई है। पिछले दो महीनों में कोविड के मामलों और मृत्यु दर में तीव्र वृद्धि हुई है। केवल पिछले दो महीनों में ही 250 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:06 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:06 AM (IST)
कोरोना महामारी तीव्रगति से फैलने के साथ हो गई अधिक जानलेवा, दो महीनों में ही 250 लोगों की मृत्यु
कोरोना महामारी न केवल अधिक तीव्र गति से फैल रही है बल्कि और अधिक जानलेवा बन गई है।

शिमला, राज्य ब्यूरो।  इस बार कोरोना महामारी न केवल अधिक तीव्र गति से फैल रही है बल्कि और अधिक जानलेवा बन गई है। पिछले दो महीनों में कोविड के मामलों और मृत्यु दर में तीव्र वृद्धि हुई है। केवल पिछले दो महीनों में ही 250 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने और संकट में फंसे लोगों की सहायता करने में इस बार लोगों में कम उत्साह है। बीते वर्ष जब कोरोना का संक्रमण फैला था तो लोगों और चुने हुए प्रतिनिधियों ने खुलकर मदद की थी और बहुत उत्साह था।

ये बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से शहरी स्थानीय निकायों के सदस्यों को प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने शहरी स्थानीय निकायों के चयनित प्रतिनिधियों को संबंधित क्षेत्र में होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों के परिवारों के साथ निरन्तर संपर्क में रहने और संकट के समय में जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए आगे आने को कहा।

शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को कोविड-19 पाॅजीटिव मरीजों को काढ़ा, च्यवनप्राश, फल और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवानी चाहिए। यह न केवल उनकी सहायता करेगा, बल्कि इस वायरस से प्रभावशाली तरीके से लड़ने के लिए उनके भीतर आत्मविश्वास भी पैदा करेगा। प्रवासी मजदूरों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और उन्हें प्रदेश में ही रूकने के लिए प्रेरित किया जाए। जन प्रतिनिधियों से लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करने को कहा। वृद्धजन और दिव्यांगों को टीकाकरण केन्द्रों तक पहुंचने में सहायता प्रदान की जाए ताकि उन्हें कोविड-19 की खुराक समय पर दी जा सके। संक्रमण से सफाई कर्मचारियों का बचाव सुनिश्चित करने के लिए उचित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने जाने चाहिए। निदेशक शहरी विकास विकास आबिद हुसैन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जबकि महापौर नगर निगम धर्मशाला ओंकार नेहरिया, महापौर नगर निगम मंडी दीपाली, महापौर नगर निगम सोलन पूनम, महापौर नगर निगम शिमला सत्या कौंडल सहित अन्य विडियोकांफ्रेंस के माध्यम से मौजूद थे।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि नगर निगम के सामुदायिक केन्द्रों को टीकाकरण के रूप में उपयोग किया जा सकता है ताकि लोगों को टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। इस वायरस के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों और टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रभावी आइईसी अभियान चलाया जाए।

प्रधान सचिव रजनीश ने कहा कि नगर निगम के अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों के पंजीकरण के लिए पंजीकरण पोर्टल भी शुरू किया गया है ताकि प्रशासन को कार्यक्रमों की सूचना हो और जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।

chat bot
आपका साथी