Coronavirus: दो मस्जिदें की सैनिटाइज, मौलवी का परिवार आइसोलेट; आसपास के 26 परिवार निगरानी में

अम्ब के कुठेड़ा खैरला में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मौलवी के परिवार को भी आइसोलेट किया जा रहा है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 02:48 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 05:29 PM (IST)
Coronavirus: दो मस्जिदें की सैनिटाइज, मौलवी का परिवार आइसोलेट; आसपास के 26 परिवार निगरानी में
Coronavirus: दो मस्जिदें की सैनिटाइज, मौलवी का परिवार आइसोलेट; आसपास के 26 परिवार निगरानी में

अम्ब/गगरेट, जेएनएन। अम्ब के कुठेड़ा खैरला में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मौलवी के परिवार को भी आइसोलेट किया जा रहा है। इसके अलावा उसके संपर्क में रहे लोगों को क्वारंटाइन किए जाने की तैयारी है। इससे पहले इसी गांव के एक दंपती को स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार देर रात को आसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया था। कुठेड़ा खैरला पंचायत की मस्जिद में ठहरे 9 जमातियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसमें पंचायत की प्रमुख मस्जिद के मौलवी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।

अब मौलवी के दो बेटों और उसकी पत्नी को आइसोलेशन के लिए पेखुबेला भेजा जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने इस सारे क्षेत्र को सील कर दिया है। मस्जिद के आसपास 26 परिवारों की मेडिकल जांच के आदेश जिला उपायुक्त संदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने स्वास्थ्य विभाग को दे दिए हैं। इसके आलावा जमाती गांव के किन किन लोगों के संपर्क में आए थे, इसकी जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है।

पूरी पंचायत की गई सैनिटाइज

नौ जमातियों के संपर्क में आने के बाद जिला पंचायत अधिकारी ने पूरी पंचायत को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दमकल विभाग ने गांव की दोनों मस्जिदों और आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज कर दिया है। कुछ लोग खुद अपनी मेडिकल जांच करवाने के लिए आगे आ चुके हैं। पंचायत में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और किसी को भी गांव में आने जाने की इजाजत नहीं है।

दो मस्जिदें की सैनिटाइज, 21 लोग हाेम क्वारंटाइन

तब्लीगी जमात के लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिस लगातार ऐसी जगह और लोगों को तलाश कर रही है, जो लोग इनके संपर्क में आए थे। गगरेट पुलिस ने ऐसी ही दो मस्जिदों का निरीक्षण किया, जहां पर तब्लीगी जमात के लोगों के जाने का अंदेशा जाहिर किया गया है। इनमे से एक डंगोह खास और दूसरी मस्जिद रायपुर में है। एसडीएम गगरेट और थाना प्रभारी गगरेट ने अपनी टीम सहित इन दोनों मस्जिदों का निरीक्षण किया और 21 लोगों को होम क्वारंटाइन किया। इन सबके खून के नमूने लेकर जल्द ही जांच भी की जाएगी। फिलहाल इनमें किसी में भी प्रारंभिक लक्षण नहीं हैं। लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से इन सभी को सुरक्षा के लिहाज से होम क्वारंटाइन कर दिया है।

chat bot
आपका साथी