Coronavirus: टांडा में व्‍यक्‍त‍ि की मौत, आठ जवानों सहित 16 लोग संक्रमित; शाहपुर में चार मामले

Kangra Corona Update जिला कांगड़ा कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई है। चंबा निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। व्यक्ति को 22 सितंबर को चंबा से क्षेत्रीय चिकित्सलाय धर्मशाला के लिए रेफर किया गया था।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 03:13 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 03:13 PM (IST)
Coronavirus: टांडा में व्‍यक्‍त‍ि की मौत, आठ जवानों सहित 16 लोग संक्रमित; शाहपुर में चार मामले
जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हो गई।

धर्मशाला, जेएनएन। जिला कांगड़ा कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई है। चंबा निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। व्यक्ति को 22 सितंबर को चंबा से क्षेत्रीय चिकित्सलाय धर्मशाला के लिए रेफर किया गया था। व्यक्ति को बुखार अौर सांस लेने में तकलीफ थी। जिसे 24 सितंबर को क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला से टांडा मेडिकल क़ॉलेज एवं अस्पताल शिफ्ट किया गया था। जिसकी अाज अस्पताल में मौत हो गई। इस मौत को जिला कांगड़ा में कोरोना से मौत की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं, भाेई स्थित कैंप के अाठ बीएसएफ जवानों सहित 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

चंबा निवासी 62 वर्षीय महिला, हमीरपुर निवासी 73 वर्षीय महिला, मुख्य बाजार ऊना निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति, गमरू धर्मशाला निवासी 28 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय नेरटी शाहपुर निवासी महिला, द्रमण शाहपुर निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति, बीएसएफ कैंप भोई का 48, 32, 52, 37, 35, 52, 56 और 45 वर्षीय जवान संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा शाहपुर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति कोरना पॉजिटिव पाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी