Kangra Coronavirus Cases: सिविल अस्पताल थुरल के 20 कर्मियों समेत 1551 संक्रमित

Kangra Coronavirus Cases कांगड़ा जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित 18 मरीजों ने दम तोड़ दिया। ये सभी लोग अस्पतालों में भर्ती थे। साथ ही सिविल अस्पताल थुरल के 20 कर्मचारियों समेत जिलेभर में 1551 लोग वैश्विक महामारी की चपेट में आए हैं।

By Edited By: Publish:Tue, 11 May 2021 05:10 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 05:10 AM (IST)
Kangra Coronavirus Cases: सिविल अस्पताल थुरल के 20 कर्मियों समेत 1551 संक्रमित
कांगड़ा जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित 18 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। कांगड़ा जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित 18 मरीजों ने दम तोड़ दिया। ये सभी लोग अस्पतालों में भर्ती थे। साथ ही सिविल अस्पताल थुरल के 20 कर्मचारियों समेत जिलेभर में 1551 लोग वैश्विक महामारी की चपेट में आए हैं। कोरोना संक्रमण से मरने वालों में खुंडियां की 31 वर्षीय महिला, सुधेड़ का 46 वर्षीय व्यक्ति, बणे की हट्टी की 47 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां की 72 वर्षीय वृद्धा, भरमाड़ का 71 वर्षीय वृद्ध, नूरपुर की 55 वर्षीय महिला, धलूं जवाली का 58 वर्षीय व्यक्ति, मैंझा की 47 वर्षीय महिला, पकलोह ज्वालामुखी की 70 वर्षीय महिला, लंबागांव की 78 वर्षीय वृद्धा, जय¨सहपुर की 74 वर्षीय महिला, मूंदला का 64 वर्षीय वृद्ध, भागसूनाग का 60 वर्षीय पुरुष, सुन्हीं की 50 वर्षीय महिला, मस्तगढ़ की 74 वर्षीय वृद्धा, सहौड़ा का 54 वर्षीय पुरुष, बंड पालमपुर का 40 वर्षीय पुरुष व भट्टु समूला के 66 वर्षीय पुरुष शामिल है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमित हुए लोग थुरल, मुंढ़ी, धीरा, सरोत्री, अरला, पालमपुर, खैरा, बनूरी, मारंडा, बंदला, घुग्घर, कंडी पालमपुर, भट्टू समूला, रैहन, फतेहपुर, इंदौरा, जवाली, गोलवां, कंदौड़, धमेटा, धमेटा, पट्टा, सिद्धपुर, दाड़ी, सिद्धबाड़ी, सकोह, शामनगर, मैक्लोडगंज, घरोह, खनियारा, धर्मशाला, चामुंडा, भागसूनाग, नगरोटा बगवां, धर्मकोट, कोतवाली बाजार, चीलगाड़ी धर्मशाला, सिविल लाइन धर्मशाला, नरवाणा, कच्छियारी, चैतडू, डढंब, राजोल, अनसुई, लदबाड़ा, लपियाणा, बसनूर, डोहब, रैत, छतड़ी, कांगड़ा, टांडा, सिहुंता, जयसिंहपुर, लंबागांव, थुरल, बैराघट्टा, मस्सल, चच्चियां, जौंटा, हरसर, सकड़ी, घाड़जरोट, अमलेला, बिलासपुर, पीसीवी स्कूल कैंट धर्मशाला, डाडासीबा, नंगल, रक्कड़, चनौर, ढलियारा, लगडू, हरिपुर, सुरानी, बासा, नूरपुर, पासू, राजोल, मनेड़, नंदेहड़, मटौर, तियारा, ढुगियारी, इच्छी, ललेहड़, समीरपुर, मसरेहड़, बीरता, पुलिस लाइन धर्मशाला, जलाड़ी, मसरूर, गाहलियां, जमानाबाद, डूंगा बाजार कांगड़ा व सुधेड़ क्षेत्रों से हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से चार गुणा, एक सप्ताह में 206 की मौत 24302 नए मामले, पढ़ें खबर

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ वैक्सीन लगवाना जरूरी, जानिए क्‍या कहते हैं विशेषज्ञ

यह भी पढ़ें: Corona Curfew: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने बढ़ाई सख्‍ती, इंदौरा थाना की टीम ने इन मार्गों पर लगाए 24 घंटे नाके

यह भी पढ़ें: Himachal Coronavirus/Covid Cases Update: 35 हजार के ऊपर पहुंचे एक्टिव केस, कांगड़ा जिला में दस हजार

chat bot
आपका साथी