चार की मौत, 133 लोग कोरोना संक्रमित

जागरण संवाददाता धर्मशाला कांगड़ा जिले में रविवार को डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 04:33 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 04:33 AM (IST)
चार की मौत, 133 लोग कोरोना संक्रमित
चार की मौत, 133 लोग कोरोना संक्रमित

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कांगड़ा जिले में रविवार को डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचाराधीन चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा विकास खंड कार्यालय परागपुर के दो कर्मचारी, डीएसपी कार्यालय कांगड़ा का एक जवान, पुराना कांगड़ा के 16 व अप्पर परागपुर पंचायत के सात लोगों समेत जिलेभर में 133 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसके अलावा रविवार को 153 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

गगल के 72 वर्षीय वृद्ध को 16 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती किया था। वृद्ध हृदय रोग से भी पीड़ित था और उसकी रविवार को मौत हो गई। बस्सी का 77 वर्षीय वृद्ध उच्च रक्तचाप से पीड़ित होने के साथ-साथ कोरोना संक्रमित था और उसने भी टांडा में दम तोड़ दिया। उपमंडल नूरपुर के तहत जौंटा का 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव और उच्च रक्तचाप की बीमारी से पीड़ित था। उसे 14 अप्रैल को टांडा अस्पताल में भर्ती किया था, की मृत्यु हुई है। एक अन्य मामले में पालमपुर के चौकी क्षेत्र के 77 वर्षीय वृद्ध को शनिवार को टांडा अस्पताल लाया गया था। वृद्ध को धर्मशाला से टांडा रेफर किया था और यहां मौत हो गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमित हुए लोग कोतवाली बाजार, योल कैंट, बीरता, वार्ड नंबर पांच पालमपुर, चंदुआ, रामपुर ऊना, छोटी बेहड़, सेराथाना, छतरोत्री, अप्पर परागपुर, पंजहाड़ा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जसूर शाखा, कंडी, पठानकोट, नूरपुर, नैहरनपुखर, फतेहपुर, डाडासीबा, जटौली, सूरजपुर, देहरा, मनसिबल, कुहना, कलोहा, भलूण, भोगर्वां, मतलाहड़, सिद्धपुरघाड़, चनौर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर, बरोट, रक्कड़, जयसिंहपुर, बारी, गोलवां, विकास खंड कार्यालय परागपुर के दो कर्मचारी, टांडा, ढुगियारी, सनौरा, नगरोटा बगवां, मटौर, चैतडू, अप्पर भलवाल के पांच, बस्सी, कथोली, नगरोटा सूरियां, नरवाणा, झियोल, जोंडा, गुम्मर, योल, सलेहड़, विवेकानंद मेडिकल इंस्टीटयूट पालमपुर, नादौन व खनियारा क्षेत्रों के हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हजार 184 हो गई है और इनमें से 10 हजार 147 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 1769 एक्टिव केस हैं, जबकि कोरोना संक्रमण से अभी तक 266 लोगों की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी