कोरोना से 19 की मौत, 1441 संक्रमित

संवाद सहयोगी धर्मशाला कांगड़ा जिले में शनिवार को कोरोना से 19 लोगों की मौत हो गई जबकि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 02:03 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 02:03 AM (IST)
कोरोना से 19 की मौत, 1441 संक्रमित
कोरोना से 19 की मौत, 1441 संक्रमित

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : कांगड़ा जिले में शनिवार को कोरोना से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1441 संक्रमित हुए हैं। जिले में अब तक 34162 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामले 12465 पहुंच गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा 632 हो गया है। शनिवार को 1220 लोगों ने वैश्विक महामारी को मात दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को ग्वालटिक्कर के 37 वर्षीय पुरुष, बहदरेड़ की 85 वर्षीय महिला, खैरा के 45 वर्षीय पुरुष, मझैरणा के 65 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर के 59 वर्षीय पुरुष, खनियारा के 55 वर्षीय पुरुष, देहरा की 45 वर्षीय महिला, ज्वालामुखी के अंबी की 52 वर्षीय महिला, श्यामनगर धर्मशाला की 78 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, रक्कड़ के सेहरी की 84 वर्षीय महिला, देहरा के मेहवा की 45 वर्षीय महिला, डोहग के 71 वर्षीय बुजुर्ग, पनापर की 56 वर्षीय महिला, चैतडू के 60 वर्षीय बुजुर्ग, धनाग के 62 वर्षीय पुरुष, पालमपुर के बलोरी के 70 वर्षीय बुजुर्ग, शाहपुर के 38 वर्षीय पुरुष, छत्तर जोगियां के 59 वर्षीय पुरुष व पालमपुर के 45 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संक्रमित हुए लोग थुरल, लोहारड़ी, बंड विहार, पट्टी, मौलीचक्क, चुधरेहड़, पोलिग, चामुक्खा, नगरोटा बगवां, पंचरुखी, मूंदला, जसौर, ठारू, अंद्रेटा, भुआणा, पुन्नर, अगोजर, टिकरू, भवारना, लाहडू, पठियार, बुरली कोठी, उतराला, धलूं, जालग, भरमात, टंबर, मस्सल, बैजनाथ, बंडियां, हटवास, जदरांगल, महाकाल, नौरा, धीरा, कथोग, सिहोल, सगरूर, बनूरी, हिरण, ज्वालामुखी, अरला, कस्बा पपरोला, चौबीन, रक्कड़, गांधी ग्राम, गुरकाल, समलोटी, चौबू, डरोह, मतयाल, नौहरा, बही व घुग्घर क्षेत्रों के हैं। इसके अलावा मारंडा, बंदला, ठंडोल, बड़ोह, लाहला, जैंद, कबाड़ी, जंडपुर, सिहोता, टप्पा, कुरल, भवारना, मट्ट, चड़ी, दरंग, संघोल, नगरी, बाड़ी, टिप्पा रोड मैक्लोडगंज, धर्मशाला, भाली, चीलगाड़ी, ज्वालाजी, मैंझा, बड़ोल, घीण, गाहलियां व खनियारा सहित जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी वैश्विक महामारी की चपेट में आए हैं।

chat bot
आपका साथी