कांगड़ा में संदिग्ध हालात में ठेकेदार की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए टांडा भिजवाया शव

Kangra Cime News कांगड़ा में ठेकेदार मनोज चंदेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांगड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मनोज चंदेल का शव वीरवार सुबह अपने घर में ही पंखे से लटका हुआ मिला।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:27 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:29 AM (IST)
कांगड़ा में संदिग्ध हालात में ठेकेदार की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए टांडा भिजवाया शव
कांगड़ा में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार मनोज चंदेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। Kangra Cime News, कांगड़ा में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार मनोज चंदेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांगड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मनोज चंदेल का शव वीरवार सुबह अपने घर में ही पंखे से लटका हुआ मिला। सुबह घर में ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। पंखे से लटके मनोज चंदेल को स्‍वजन कांगड़ा के सिविल अस्पताल ले आए जहां डॉक्टर ने बताया मनोज चंदेल की मृत्यु पहले ही हो चुकी है।

50 वर्षीय मनोज चंदेल कांगड़ा के हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास रहते थे। इस दौरान कांगड़ा पुलिस को भी सूचित किया गया, जहां कांगड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया। थाना प्रभारी भरत भूषण ने बताया अभी कह नहीं सकते कि यह मामला आत्महत्या का है या कुछ और। उन्होंने कहा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या कुछ और।

जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत

लडभड़ोल। जोगेंद्रनगर हलके के ऊटपुर में जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवक की मौत हो गई। अक्षय कुमार मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार को वह छोटी बहन प्रियंका व दादी गिलो देवी के साथ घर पर था। सुबह करीब 11 बजे प्रियंका ने माता-पिता को फोन कर बताया कि अक्षय दादी के साथ धक्का-मुक्की कर रहा है। इससे दादी घायल हो गई। इसी बीच अक्षय ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तीन साल पहले गोवा में एक सड़क हादसे में अक्षय कुमार के सिर पर चोट लगी थी। इसके बाद वह मानसिक तौर से पर अस्वस्थ चल रहा है। ग्रामीण अक्षय और गिलो देवी दोनों को निजी वाहन में उपचार के लिए सिविल अस्पताल लडभड़ोल ले गए।  प्राथमिक उपचार के बाद अक्षय की गंभीर हालात को देखते हुए टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बैजनाथ के पास उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी