कांग्रेस का निशाना, भाजपा में हार का ठीकरा एक दूसरे कि सिर फोड़ने की लगी है प्रतिस्पर्धा

Conress Target BJP उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के हाथों हुई करारी पराजय ने सत्तारूढ़ दल भाजपा को बैकफुट पर धकेल दिया है। हार का ठीकरा एक दूसरे के सिर पर फोड़ने की प्रतिस्पर्धा में लगे भाजपाई कांग्रेस की जनहित नीतियों के चक्रव्यूह में पूरी तरह उलझ चुके हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 09:22 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 09:22 AM (IST)
कांग्रेस का निशाना, भाजपा में हार का ठीकरा एक दूसरे कि सिर फोड़ने की लगी है प्रतिस्पर्धा
उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के हाथों हुई करारी पराजय ने सत्तारूढ़ दल भाजपा को बैकफुट पर धकेल दिया है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Conress Target BJP, प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के हाथों हुई करारी पराजय ने सत्तारूढ़ दल भाजपा को बैकफुट पर धकेल दिया है। हार का ठीकरा एक दूसरे के सिर पर फोड़ने की प्रतिस्पर्धा में लगे भाजपाई कांग्रेस की जनहित नीतियों के चक्रव्यूह में पूरी तरह उलझ चुके हैं। प्रदेश में भाजपा विघटन की ओर बढ़ रही है। जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सपन सूद ने कहा विधानसभा चुनावों तक सत्तारूढ़ दल भाजपा की अंतकर्लह चरमसीमा तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा चार वर्ष पूर्व प्रदेश के एक्सीडेंटल मुख्‍यमंत्री बने जयराम ठाकुर को मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की जीत ने झकझोर कर रख दिया है। उन्हें दिन रात कांग्रेस पार्टी के छह बार रहे दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर कांग्रेस पार्टी को मिले सहानुभूति वोटों की चिंता सता रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की स्वर्णिम विजय ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा का कई धड़ों में बंटने के कारण सरकार की विश्वसनीयता पर प्रदेश की जनता ऊंगली उठा रही है। महंगाई को हार का फैक्टर नहीं कहने वाली सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को जनभावनाओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा चरमसीमा पर पहुंच चुकी महंगाई ने आमजन वर्ग की आर्थिक कमर को चकनाचूर कर रखा है। लेकिन सत्ता के नशे में डूबे भाजपा के नेताओं को महंगाई नज़र नहीं आ रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा आगामी वर्ष प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उनका दावा है कि जिला कांगड़ा की सभी पंद्रह विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमतों से विजयी होंगे।

chat bot
आपका साथी