पूर्व मुख्यमंत्री स्‍वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियों का कलश नूरपुर के सत्य सदन पहुंचा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

नूरपुर में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्‍वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियों का कलश कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय महाजन की अध्यक्षता में सत्य सदन पहुंचा। नगर परिषद कार्यलय से सत्यसदन तक वीरभद्र अमर रहे के नारों से कलश को लाया गया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 03:29 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 03:29 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री स्‍वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियों का कलश नूरपुर के सत्य सदन पहुंचा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
स्‍वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियों का कलश कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय महाजन की अध्यक्षता में सत्य सदन पहुंचा।

नूरपुर, संवाद सहयोगी। नूरपुर में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्‍वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियों का कलश कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय महाजन की अध्यक्षता में सत्य सदन पहुंचा। नगर परिषद कार्यलय से सत्यसदन तक "वीरभद्र अमर रहे" के नारों से कलश को लाया गया। इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी तथा स्‍वर्गीय वीरभद्र के जीवन पर अपने विचार रखे।

जिलाध्यक्ष अजय महाजन ने कहा कि कांग्रेस को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी लेकिन उनकी जुझारू छवि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता में विद्यमान रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विस चुनावों में कांग्रेस के कार्यकर्ता हर विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहरा कर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देंगे।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री के कलश को जसूर , गनोह ले जाया गया तथा इसके उपरांत ज्वाली में अस्थि विसर्जन किया गया। इस अवसर पर उनके साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मिंटू, सेवा दल ब्लाक के अध्यक्ष शाम सिंह, योगेश महाजन, सहित ब्लाक कांग्रेस, यूथ कांग्रेस तथा महिला कांग्रेस के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

19 को शिमला में गरजेंगे बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी

नूरपुर, संवाद सूत्र। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड तकनीकी कर्मचारी संघ नूरपुर, जवाली व फतेहपुर जोन की बैठक शनिवार को नूरपुर में हुई । बैठक की अध्यक्षता कांगड़ा - चंबा के प्रभारी रंजीत शर्मा ने की। बैठक में 19 जुलाई को शिमला में होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के नेताओं ने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रबंधन के साथ चार बार वार्ता करने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिससे कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 21 जनवरी 2019 को नगरोटा बगवां मे आयोजित अधिवेशन में जो घोषणाएं की गई थी उन्हें आज दिन तक पूरा नहीं किया गया है। इस संदर्भ में तकनीकी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल कई बार मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से मिल चुका है लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के आदेशों के बावजूद कर्मचारियो की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार की छवि को खराब करने की साजिश है।

उन्होंने कहा संघ मांगों को लेकर 19 जुलाई को शिमला के कुमार हाउस के प्रांगण में धरना प्रदर्शन करेंगे जिसमें तकनीकी कर्मचारी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने चेताया कि धरने के जो भी परिणाम होंगे उसके लिए बोर्ड प्रबंधन जिम्मेदार होगा। बैठक में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश सह- सचिव राजपाल, फतेहपुर इकाई के अध्यक्ष अजय राणा व जवाली के अध्यक्ष अनिल कुमार सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी