संजीव गांधी ने नियुक्ति पर जताया आभार कहा, कुलदीप राठौर के नेतृत्व में उपचुनाव जीत कर कांग्रेस इतिहास रचेगी

संजीव गांधी ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहप्रभारी संजय दत्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया है

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 12:28 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 12:28 PM (IST)
संजीव गांधी ने नियुक्ति पर जताया आभार कहा, कुलदीप राठौर के नेतृत्व में उपचुनाव जीत कर कांग्रेस इतिहास रचेगी
नवनियुक्त मीडिया पैनलिस्ट संजीव गांधी ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त मीडिया पैनलिस्ट संजीव गांधी ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। जारी बयान में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सहप्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया है कि जो दायित्व सौंपा गया है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

संजीव गांधी ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढा है। जिस तरह से कुलदीप राठौर ने पुराने एवं कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्य धारा में लाकर सक्रीय किया है। उससे पार्टी में नए रक्त का संचार हुआ है। संजीव गांधी ने कहा कि हिमाचल में हो रहे चारों उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी के हौंसले बुलंद हैं और सत्तारूढ़ भाजपा बैकफुट पर नज़र आ रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस चारों सीटों पर जीत दर्ज करके इतिहास रचेगी। आज जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। महंगाई,बेरोजगारी ने आमजन की कमर तोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकारें किसानों की हत्याएं करने पर उतारू है उससे जनता में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इन जनविरोधी नीतियों का खमियाजा भुगतना पड़ेगा। उपचुनाव से पहले गृहिणियों को बजट डगमगा गया है। घरेलू गैस की कीमतें आकाश तक पहुंच गई है। जिससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। पेट्रोल व डीजल के दाम अधिक होने से राशन की कीमतें भी बढ़ गई हैं। कांग्रेस शासनकाल व आज के समय की कीमतों में जमीन आसमान का अंतर है। इस लिए भाजपा से जनता त्रस्त है और कांग्रेस की ही जीत होगी।

chat bot
आपका साथी