केंद्रीय विश्‍वविद्यालय का चुनाव से पहले धर्मशाला में शिलान्‍यास और भूमि पर स्थिति स्‍पष्‍ट करें अनुराग : कांग्रेस

Congress Target Anurag Thakur on Central University हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्‍वविद्यालय को लेकर कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसा है। जिला कांगड़ा कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा प्रदेश की जनता को यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 09:50 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 09:50 AM (IST)
केंद्रीय विश्‍वविद्यालय का चुनाव से पहले धर्मशाला में शिलान्‍यास और भूमि पर स्थिति स्‍पष्‍ट करें अनुराग : कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्‍वविद्यालय को लेकर कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसा है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Congress Target Anurag Thakur on Central University, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्‍वविद्यालय को लेकर कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसा है। जिला कांगड़ा कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा प्रदेश की जनता को यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा की पूर्व की यूपीए सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के जिला कांगड़ा को एजुकेशन हब बनाने के उदेश्य से स्वीकृत सेंट्रल यूनिवर्सिटी को भाजपा ने राजनीति का शिकार बना कर प्रदेश की जनता से खेल खेला है।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता सपन सूद ने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा की सरकार अपने सात वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में खुलने वाली सेंट्रल यूनिवर्सिटी को लेकर गंभीरता से कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने कहा की देहरा व धर्मशाला को इस मुद्दे पर बांटने की राजनीति भाजपा करती आई है।

सपन सूद ने कहा की सेंट्रल यूनिवर्सिटी का धौलाधार कैंपस धर्मशाला में बनना तय हुआ है, जबकि ब्यास कैंपस देहरा में बनेगा। उन्होंने कहा दोनों स्थानों पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नाम जमीन स्थानांतरण होने के उपरांत ही निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नाम धर्मशाला क्षेत्र की भूमि स्थानांतरित करना प्रदेश सरकार के गले की हड्डी बना हुआ है। सपन सूद ने केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर पर इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रहार किया। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री को धर्मशाला की भूमि की स्थिति को लेकर प्रदेश की जनता के मध्य अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर लोकसभा चुनावों के दौरान तत्कालीन सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर से झूठा शिलान्यास करवा कर क्षेत्र की जनता से राजनीतिक छल किया है। उन्होंने कहा की छल-कपट की राजनीति से वोट लेने में माहिर भाजपा ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना को राजनीतिक खेल बना रखा है।

chat bot
आपका साथी