फतेहपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस बनाने लगी रणनीति

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 04:00 AM (IST)
फतेहपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस बनाने लगी रणनीति
फतेहपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस बनाने लगी रणनीति

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने रणनीति तैयार करना शुरू की दी है। शुक्रवार को फतेहपुर उपचुनाव प्रभारी विक्रम शर्मा डिक्की ने बैठक का आयोजन किया गया। भले ही यह बैठक महंगाई के रोष स्वरूप थी लेकिन इस दौरान उपचुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली गई। क‌र्फ्यू में कुछ राहत मिलने के बाद उपचुनाव प्रभारी की यह पहली बैठक थी। इसमें यह भी राय ली गई कि कौन-कौन यहां से कांग्रेस की टिकट पर उम्मीदवार हो सकता है। मुख्य रूप से स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी पठानिया का नाम तो पार्टी के सामने है लेकिन कुछ और चेहरे भी टिकट के लिए इस विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी जता सकते हैं। कांग्रेस ने अभी तक उन लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं, जो टिकट के लिए दावेदारी जता सकते हैं। इसकी रिपोर्ट भी पार्टी हाईकमान को दी जाएगी।

24 के बाद तेज होंगी कांग्रेस की गतिविधियां

24 जून के बाद फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की गतिविधियां तेज होंगी। शुक्रवार को फतेहपुर में हुई बैठक के बाद यह भी तय किया गया है कि 24 जून के बाद यहां पर संगठन के बड़े पदाधिकारी आएंगे और बैठकें कर उपचुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। बैठक में कांग्रेस के सहप्रभारी संजय दत्त भी भाग ले सकते हैं। जिला कांगेस कमेटी भी शीघ्र फतेहपुर में उपचुनाव को लेकर बैठकों का आयोजन करेगी। इसके लिए रुपरेखा तैयार की जा रही है।

सुजान सिंह के निधन से सीट खाली

पूर्व मंत्री एवं फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन होने से सीट खाली हुई है। इस कारण यहां पर उपचुनाव होगा। 12 फरवरी 2021 को उनका निधन हुआ था। वह सात बार विधायक और तीन बार मंत्री भी रहे थे।

--------------

फतेहपुर उपचुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें यह भी टोह ली गई है कि कौन उपचुनाव में टिकट का दावेदार है। कुछ नाम सामने आए हैं, जिनके बार में हाईकमान को अवगत करवाया जाएगा। 24 जून के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी फतेहपुर आएंगे और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर कोई फैसला लेंगे।

विक्रम शर्मा डिक्की, फतेहपुर उपचुनाव प्रभारी कांग्रेस

-----------

फतेहपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी तैयार है। जिला कांग्रेस कमेटी भी वरिष्ठ नेताओं के साथ यहां पर बैठकों का आयोजन करेगी। हाईकमान जिसे भी टिकट देगी, उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

-अजय महाजन, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी

chat bot
आपका साथी