हिमाचल में कांग्रेस संगठन की चुनाव प्रक्रिया से प्रदेश अध्‍यक्ष कुलदीप राठौर का कार्यकाल बढ़ा

Himachal Congress President हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठन चुनाव का बिगुल बज गया है। इसके तहत ब्लाक जिला से लेकर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। हालांकि चुनावी कार्यक्रम शुरू होने से राठौर का कार्यकाल भी बढ़ गया है। उनका कार्यकाल इस साल दिसंबर में पूरा हो रहा था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 11:16 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:16 AM (IST)
हिमाचल में कांग्रेस संगठन की चुनाव प्रक्रिया से प्रदेश अध्‍यक्ष कुलदीप राठौर का कार्यकाल बढ़ा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन चुनावी कार्यक्रम शुरू होने से राठौर का कार्यकाल भी बढ़ गया है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Congress President, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठन चुनाव का बिगुल बज गया है। इसके तहत ब्लाक, जिला से लेकर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। हालांकि चुनावी कार्यक्रम शुरू होने से राठौर का कार्यकाल भी बढ़ गया है। उनका कार्यकाल इस साल दिसंबर में पूरा हो रहा था। चुनावी प्रक्रिया अगले साल सितंबर तक चलेगी। पहली नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनाव के लिए निर्देश जारी किए। संगठन के चुनाव से पहले जन जागरण अभियान शुरू किया जाएगा।

पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बैठक में भाग लिया। राठौर ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान के साथ ही जनजागरण अभियान, प्रशिक्षण के साथ ही अन्य कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई है। पार्टी की ओर से जारी शेडयूल के अनुसार पहली नवंबर से प्रदेश में भी सदस्यता अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इसी तरह 14 नवंबर से जनजागरण अभियान शुरू होगा। संगठन सूत्रों के मुताबिक चुनावी प्रक्रिया तक राठौर ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे।

जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा

बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। सोनिया गांधी ने चिंता जताई कि राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस की राय आम कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुंचती। इसके साथ ही नीतिगत मुद्दों पर प्रदेश स्तर के नेताओं में स्पष्टता और एकजुटता की कमी दिखती है।

उपचुनाव का फीडबैक दिया

बैठक के बाद राठौर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग से मुलाकात की। उन्होंने उपचुनाव का पूरा फीडबैक हाईकमान को दिया। राठौर ने आश्वस्त किया कि उपचुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। दिल्ली में हुई बैठक के बाद राठौर वापस शिमला के लिए रवाना हुए और वह बुधवार को फिर चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे।

chat bot
आपका साथी