महंगाई का रोना रोने से पहले अपना कार्यकाल देखे कांग्रेस : अनुराग

संवाद सहयोगी पालमपुर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस महंगाइ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 01:00 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 01:00 AM (IST)
महंगाई का रोना रोने से पहले अपना 
कार्यकाल देखे कांग्रेस : अनुराग
महंगाई का रोना रोने से पहले अपना कार्यकाल देखे कांग्रेस : अनुराग

संवाद सहयोगी, पालमपुर : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस महंगाई पर आधारहीन हंगामा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने कार्यकाल के बारे में भी याद करना चाहिए। कहा कि वर्ष 2012-13 में जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो महंगाई 12 फीसद थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में चार से साढ़े चार फीसद महंगाई रही है। अनुराग ठाकुर सोमवार को हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

बकौल अनुराग, कांग्रेस को देखना चाहिए कि उसके कार्यकाल में जो दाल 165 रुपये किलो थी अब उसका भाव 65-70 रुपये किलो है। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़े हैं और आगामी समय में यह कम भी होंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे पर कहा कि जब -जब कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं होते हैं तो इस तरह की हरकतें करती है। संसद में भी कांग्रेस का झूठ को पुलिदा बेनकाब हुआ है। कृषि कानूनों पर भी कांग्रेस की पोल खुली है। हिमाचल के राज्यपाल से दु‌र्व्यवहार निंदनीय है। कांग्रेस की इस हरकत ने प्रदेश को शर्मसार किया है। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस नेताओं व विधायकों को गलती मान कर राज्यपाल से माफी मांगनी चाहिए। माफी मांगने के बाद सभी विधानसभा सदन में आएं और जनता के मुद्दे उठाएं। कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था की पहली तिमाही 24.4 फीसद गिरी, दूसरी तिमाही में 7.7 और तीसरे में 0.4 फीसद रहकर पटरी पर आ रही है। उन्होंने कहा कि भारत को पांच ट्रिलियन इकोनॉमी वाला देश बनाने का संकल्प निश्चित तौर पर पूरा होगा।

chat bot
आपका साथी